भारत के विदेश मंत्रालय ने नेपाल के एक बार फिर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल बाढ़ पीड़ितों के शवों की शिनाख्त करने के लिए केंद्र सरकार भारत में उनके करीबी जैविक रिश्तेदारों की ‘डीएनए प्रोफाइलिंग’ (DNA Profiling) के लिए फोरेंसिक लैब की केंद्रीय और राज्य स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराएगी.
मंत्रालय ने बताया कि भारत में रहने वाले प्रथम वर्ग के जैविक रिश्तेदार- पिता, माता, बेटा, बेटी या भाई- बहन के जैविक सैम्पल इकट्ठे करके केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं (सीएफएसएल), राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं (एसएफएसएल), राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की लैबों और डीएनए जांच की सुविधा वाले एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में ‘डीएनए प्रोफाइल’ तैयार करे जा सकते हैं. ‘डीएनए प्रोफाइलिंग’ किसी भी व्यक्ति की आनुवंशिक (Genetic) पहचान पता करने के लिए एक वैज्ञानिक तरीका है.
नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले हफ्ते अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की गिनती 1,259 हो गई है. बचाव एवं राहतकर्मियों ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों से शव बरामद किए हैं. बचाव दलों ने अभी तक 12,000 से अधिक लोगों को बचाया है और लगभग 5,000 लोग अभी भी नहीं मिले हैं, उनकी तलाश अभी भी जारी है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि काठमांडू में मंगलवार को भारतीय दूतावास ने बताया कि 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों के शवों की पहचान की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि पहचान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत में सीएफएसएल, एसएफएसएल और एनएफएसयू की लैबों को उपलब्ध कराने का फैसला किया है. इन लैबों का प्रयोग आचनक आई बाढ़ में लापता लोगों के जैविक परिजनों की डीएनए प्रोफाइल तैयार करने के लिए करा जाएगा. मंत्रालय ने इन फॉरेंसिक विज्ञान लैबों की सूची भी जारी की है.
मंत्रालय ने कहा कि नेपाल पुलिस ने बताया कि शिनाख्त के लिए ऑटोसोमल एसटीआर डीएनए प्रोफाइल तैयार करी जा सकती है. मंत्रालय ने बताया कि ‘डीएनए प्रोफाइल’ तैयार होने के बाद उसे नेपाली अधिकारियों को ईमेल करना होगा. इनका अज्ञात शवों के ‘डीएनए प्रोफाइल’ से मिलन किया जाएगा.
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
7 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
15 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
16 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
17 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
19 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
21 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
23 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
1 day agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines