हैवानियत! बाढ़ के मलबे में तबाही के बीच नोच रहे थे शवों के झुमके! VIDEO सामने आने पर 2 अरेस्ट

Nepal Flash Flood: नेपाल के फ्लैश फ्लड में में सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, कई लोगों लापता है, लेकिन रेस्क्यू के काम में लगे कुछ लोग इस त्रासदी के दौरान भी लालच का दामन नहीं छोड़ पा रहे है. पुलिस ने 2 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो कैमरे के सामने मृत महिला के इयररिंग चुराते पकड़े गए.

Nepal Earrings Thief

नेपाल से आई शर्मसार करने वाली तस्वीर (Photo-@NepalPoliceHQ)

विज्ञापन

Stealing Earrings From Dead Woman In Nepal: नेपाल में 2 लोगों को एक महिला के शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये महिला नारायणी नदी में आई जबरदस्त बाढ़ में बह गई थी. गिरफ्तारी तब हुई जब इस परेशान करने वाली घटना का 41 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ. बाद में नेपाल पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए कंफर्म किया कि संदिग्धों को कथित चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

घटना का वीडियो वायरल

वीडियो में कथित तौर पर 2 लोगों को लकड़ी के तख्तों की मदद से और महिला के बाल पकड़कर उसका शव नदी से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वे दोनों कानों से बालियां निकालते हुए दिखाई देते हैं. आस-पास कई लोग इस घटना को रिकॉर्ड करते हुए भी देखे जा सकते हैं.

Advertisment

संदिग्धों की पहचान

चितवन पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला है कि तेज बाढ़ के पानी में बह जाने के कारण महिला की मौत हो गई थी. पुलिस ने संदिग्धों की पहचान 25 साल मदन गुरुंग और 38 साल के उमेश चौधरी के तौर पर की है. नेपाली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों लोगों को गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी-1 में पोखरा बस पार्क के पास गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि आपदा पीड़ितों के साथ लूटपाट या गलत व्यवहार जैसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, खासकर इमरजेंसी सिचुएशन के दौरान.

नेपाल में बाढ़ की आपदा

ये गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है जब नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर भयानक अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के असर से नेपाल जूझ रहा है. रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में कीचड़ और मलबे को खंगाल रहे हैं, जबकि कई बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है.

सीमा के दूसरी तरफ तिब्बत में, गाइरोंग पोर्ट इलाके में भी जबरदस्त मडस्लाइड हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रॉसिंग के आस-पास काफी गहराई तक कीचड़ जमा हो गया, जबकि बॉर्डर फैसिलिटी को जोड़ने वाली सड़कें डैमेज हो गईं. अधिकारियों ने ये भी चेतावनी दी है कि लगातार बारिश से और भूस्खलन और जमीन धंसने की घटनाएं हो सकती हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ