(अरुण कुमार, अररिया)
VHP Ghar Wapsi In Nepal : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां एक साथ 2000 लोगों ने सनातम धर्म को अपनाया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ईसाई लोगों की घर वापसी कराई गई। इसे लेकर वीएचपी ने हिंदू विधि-विधान से सभी लोगों की घर वापसी कराई। हिंदू धर्म अपनाने के बाद ये लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
ईसाइयों ने की घर वापसी
विश्व हिंदू परिषद नेपाल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घर वापसी कार्यक्रम कराया। ईसाई धर्म अपना चुके लोगों ने अपनी मर्जी से सनातन धर्म में घर वापसी की। इस दौरान उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से सनातन धर्म में शामिल किया गया। सनातन धर्म में वापसी पर महिलाएं और पुरुष काफी प्रसन्न दिखे।
यह भी पढ़ें : Nepal Bus Accident: UP रोडवेज बस नहर में गिरी; 27 की मौत, काठमांडू जा रहे थे लोग
अपनी मर्जी से आए लोग
इसे लेकर भीम पराजुली ने कहा कि ऐसे लोग जो किसी प्रलोभन या फिर अज्ञानता के कारण ईसाई धर्म अपना चुके थे, उन्हें स्वेच्छा से सनातन धर्म में फिर से घर वापसी कारवाई गई। उन्होंने कहा कि नेपाल के सुनसरी, मोरंग समेत अन्य जिलों से हजारों की संख्या में लोग स्वयं आए। घर वापसी करने वाले लोगों को हनुमान चालीसा भी दिया गया।
यह भी पढ़ें : Nepal Helicopter Crash: नेपाल में फिर बड़ा हादसा! दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, 4 की मौत
एमपी में मुस्लिम से हिंदू बने लोग
आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में मुस्लिम समुदाय के 8 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। वे लोग खजराना गणेश मंदिर में विधि विधान से सनातन धर्म में शामिल हुए। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कहा था कि पूरे विधि विधान से उन लोगों की घर वापसी कराई गई।
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 mins agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
2 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
5 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
20 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines