Asteroid May Strike to Earth Today: सावधान, आज धरती की तरफ एक आफत आ रही है, जिससे विनाश होने की आशंका है। अगर उस जलजले और धरती की टक्कर हुई तो धरती हिलेगी और भूकंप-तूफान, कोई प्राकृतिक आपदा या अन्य घटनाएं हो सकती हैं। जी हां, अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के अलर्ट के मुताबिक, आज 15 सितंबर 2024 की रात को धरती से ON 2024 नाम एस्ट्रॉयड टकरा सकता है, जिसकी स्पीड करीब 25000 मील प्रति घंटा है। करीब 720 फुट विशाल एस्ट्रॉयड धरती से 620,000 मील की दूरी से गुजरेगा। हालांकि अंतरिक्ष की दुनिया में यह दूरी बहुत ज्यादा है तो नासा ने टक्कर नहीं होने की संभावना भी जताई है, लेकिन अगर किसी कारण से इसकी दिशा बदली तो टकराव हो सकता है। यह एस्ट्रॉयड साइज में 2 क्रिकेट पिचों जितना विशाल है।
यह भी पढ़ें:12-15 घंटे काम करने वाले सावधान, अभी न संभले तो चीनियों की तरह होंगे इस ‘बीमारी’ का शिकार
अंतरिक्ष वैज्ञानिक ट्रैक कर रहे स्पीड और साइड
नासा के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के वैज्ञानिक एस्ट्रॉयड ON 2024 पर इसके विशाल आकार और तेज स्पीड के कारण बारीकी से नजर रखे हुए हैं। इसके लिए कैलिफोर्निया के पासाडेना में जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) के रडार और ऑप्टिकल दूरबीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इसकी तेज स्पीड और साइड के कारण इसके धरती से टकराने की संभावना कम है, फिर भी वैज्ञानिक इसकी स्पीड और साइड को लगातार ट्रैक कर रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर अलार्म बजाया जा सके। वहीं अगर यह धरती के पास से गुजरता भी है तो इसकी तरंगों से धरती प्रभावित होगी, जिससे कंपन की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें:दुनिया को डराने वाले ‘मॉडर्न नास्त्रेदमस’ कौन? 4 भविष्यवाणियां सच हुईं, अब की 5 और Predictions
2029 में अपोफिस के टकराने की भविष्यवाणी
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले कई महीनों से लगातार एस्ट्रॉयड धरती की तरफ बढ़ रहे हैं। यह कैसे बन रहे हैं और इनमें से किसके धरती से टकराने की संभावना है? इसे लेकर रिसर्च की जा रही है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) समेत कई इंटरनेशनल एजेंसी इस रिसर्च में सहयोग कर रही हैं। 13 अप्रैल 2029 को अपोफिस एस्ट्रॉयड के निश्चित ही धरती से टकराने का अलर्ट का नासा और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दिया है, लेकिन इससे पहले भी धरती के कई प्रकार के खतरे अंतरिक्ष में मौजूद हैं। नासा अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रेगुलर अपडेट देकर दुनिया को सतर्क करता रहेगा।
यह भी पढ़ें:Video: Elon Musk ने रचा इतिहास! अंतरिक्ष में कराई अनोखी Spacewalk, जानिए कैसे?
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
9 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
19 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
20 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines