हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अलर्ट! धरती से टकराएंगे 3 Asteroid; 32000KM की रफ्तार से आ रहा एक, तबाही मचने की चेतावनी

Asteroid May Strike to Earth: धरती पर आज आफत बरस सकती है। नासा ने 3 एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने का अलर्ट जारी किया है। आज रात तीनों एस्ट्रॉयड धरती के पास से गुजरेंगे और राह भटकने पर इनकी धरती से टक्कर होने की संभावना है।

विज्ञापन
एस्ट्रॉयड की टक्कर से डायनासोर लुप्त हो गए थे।

3 Asteroid May Strike to Earth Today: आज धरती की तरफ आसमान से आफत बरसने की संभावना है। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने आज धरती से 3 एस्ट्रॉयड से टक्कर होने का अलर्ट दिया है। यह तीनों तेजी से धरती की ओर बढ़ रहे हैं और अगर इनमें से एक भी धरती से टकरा गया या तीनों धरती से टकराए तो तबाही मच सकती है। समुद्री तूफान और भूकंप आने का खतरा है। संचार सेवाएं ठप हो सकती हैं और कई देशों में ब्लैकआउट होने का भी खतरा है। अलर्ट के अनुसार, 2024 TK5, 2024 TN5, 2018 QE नामक एस्ट्रॉयड अंतरिक्ष में घूम रहे हैं और आज की रात धरती के काफी करीब होंगे। अगर दिशा से भटके तो यह तीनों धरती पर गिरेंगे, जिससे धरती हिलेगी और जलजला आएगा। तीनों एस्ट्रॉयड अपोलो आकाशगंगा से टूटकर अंतरिक्ष में गिरे हैं।

यह भी पढ़ें:तूफानी हवाएं चलेंगी, भयंकर बारिश होगी! आज तट से टकराएगा समुद्री तूफान, 2 राज्यों में इमरजेंसी-हाई अलर्ट

तीनों एस्ट्रॉयड की स्पीड और साइज

पहले एस्ट्रॉयड का नाम 2024 TK5 है, जो 31 फीट बड़ा है। यह धरती से 227000 किलोमीटर दूर है। 32778 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती के पास मंडरा रहा है। दूसरे एस्ट्रॉयड का नाम 2024 TN5 है, जिसका साइज 29 फीट है। यह धरती से 1.94 मिलियन किलोमीटर दूर है और 26059 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा है। तीसरे एस्ट्रॉयड का नाम 2018 QE है, जिसका आकार 32 फीट है। यह धरती से 668000 किलोमीटर दूर है और 15853 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा है। हालांकि इन तीनों के धरती से टकराने की संभावना न के बराबर है, लेकिन खगोलविदों का कहना है कि अंतरिक्ष में सौर तूफान कब आ जाएं, पता नहीं चलता। अगर ऐन मौके पर ऐसा हुआ तो यह तीनों धरती से टकरा सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:55 की स्पीड वाली हवाएं ठंड बढ़ाएंगी, दिल्ली-NCR में कब बदलेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

एस्ट्रॉयड टकराया तो मचेगी भीषण तबाही

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नासा का सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) एस्ट्रॉयड पर निगरानी रखता है। इनके धरती के करीब से गुजरने को लेकर अलर्ट जारी करता है। हालांकि इन एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना नहीं होती, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर एक एस्ट्रॉयड भी धरती से टकरा गया तो उसी तरह की घटना होगी, जिस तरह की घटना तब हुई थी, जब एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने पर डायनासोर लुप्त हो गए थे। उस समय एक नहीं कई एस्ट्रॉयड एक साथ धरती से टकराए थे, यह भी रिसर्च में सामने आया है, लेकिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को डर है कि आज धरती पर असंख्य लोग रहते हैं। अब अगर एस्ट्रॉयड टकराव हुआ तो इन लोगों का क्या होगा? लाखों लोग मारे जाएंगे और भीषण तबाही मचेगी। धरती फट सकती है, विनाश होने की संभावना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:वायरल होने के लिए नया ‘पैंतरा’ चौंकाने वाला; महिला ने चोरी करते हुए अपना वीडियो बना किया अपलोड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola