सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग अब और तीखी हो गई है. G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक तस्वीर खिंचवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पर्सनल कमेंट और जियोपॉलिटकल विवाद में बदल चुका है. इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि उनकी लोकप्रियता से ट्रंप का कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए वे अपने काम पर ध्यान दें. दोनों शीर्ष नेताओं के बीच इस बहस ने पश्चिमी देशों के गठबंधन के भीतर के मतभेदों को एक बार फिर उजागर कर दिया है.
ट्रंप का दावा- ‘फोटो के लिए मेलोनी ने की थी मिन्नतें’
विवाद की शुरुआत तब हुई जब डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बेहद एक्साइटेड थीं. ट्रंप ने कहा, ‘वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए मरे जा रही थीं. उन्होंने मुझसे इसके लिए बार-बार मिन्नतें कीं. मैं शायद यह तस्वीर नहीं लेता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया.’
ट्रंप ने किया इटली की PM का अपमान?
इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी एक लंबी पोस्ट साझा की. इसमें उन्होंने लिखा कि मेलोनी की लोकप्रियता इटली में लगातार गिर रही है और अपनी रेटिंग सुधारने के लिए ही वह अमेरिकी राष्ट्रपति से दोस्ती का दिखावा करना चाहती हैं. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मामले में इटली ने अमेरिका का साथ नहीं दिया और ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को अपनी लैंडिंग स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करने से भी रोक दिया था.
मेलोनी का करारा जवाब
जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के इन दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और बकवास करार दिया है. इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘मुझ पर किए जा रहे ये लगातार और अकारण हमले पूरी तरह बेबुनियाद हैं. जहां तक मेरी लोकप्रियता का सवाल है, तो आपकी दोस्ती ने इसमें कभी कोई मदद नहीं की है और न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है. मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर टिकी है.’ मेलोनी ने आगे लिखा, ‘वैसे भी, मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता का सब्जेक्ट नहीं है. मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान केंद्रित करें.’
यह भी पढ़ें: क्या चीन में भी है कोई गुप्त ‘जाति व्यवस्था’? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines