Indian Student Beaten With Hammer Till Death: एक युवक को इंसानियत दिखाने की इतनी खौफनाक सजा मिली कि रूह तक कांप जाए। वारदात अमेरिका के जॉर्जिया में अंजाम दी गई। भारतीय छात्र को हथौड़े से पीट-पीट कर मार दिया गया।
इस खौफनाक वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सिहर जाएंगे। 36 सेकेंड में हथौड़े से 27 वारद किए गए। मृतक छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने शख्स को स्टोर के अंदर आने की परमिशन दे दी थी, क्योंकि बाहर बहुत ठंड थी।
मृतक उस स्टोर में क्लर्क का काम करता था और हत्या आरोपी की कुछ दिन से किसी न किसी तरह मदद कर रहा था।
पढ़ाई करने के लिए जॉर्जिया आया था मृतक
चिल्लाने की आवाजें और शोर सुनकर राहगीर जुटने लगे तो आरोपी उन्हें धमकाता हुआ मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। स्टोर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। जनरल स्टोर को सील कर दिया गया है।
वहीं हत्यारोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास भी किए गए। प्राथमिक जांच में मृतक के भारतीय होने का पता चला, जो पढ़ाई करने के लिए आया था और जनरल स्टोर में पार्ट टाइम जॉब कर रहा था, लेकिन बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: ‘दरवाजे पर लॉक, अंदर भीषण आग’; क्या है उस हादसे का असली सच, जिसमें जिंदा जल गए 5 लोग
फूड मार्ट के बाहर सड़क पर सोता था आरोपी
जॉर्जिया के स्थानीय चैनल WSB-TV पर चली खबरों के अनुसार, मृतक का नाम विवेक सैनी है और 18 जनवरी को वारदात अंजाम दी गई थी, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। विवेक लिथोनिया में स्नैपफिंगर और क्लीवलैंड रोड पर शेवरॉन फूड मार्ट में क्लर्क था। उस पर 53 साल के जूलियन फॉकनर ने हथौड़े से हमला किया, लेकिन विवेक उससे अपना बचाव नहीं कर पाया।
रिपोर्ट के अनुसार, फूड मार्ट के कर्मचारियों ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि 14 जनवरी की शाम से रोज वे सड़क पर सोने वाले जूलियन को स्टोर के अंदर आने दे रहे थे। फूड मार्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि हत्या आरोपी ने चिप्स और कोक मांगा। हमने उसे पानी सहित सब कुछ दिया। 2 दिन उसकी मदद की।
एक कर्मचारी ने बताया कि हत्या आरोपी ने पूछा था कि क्या मुझे कंबल मिल सकता है, मैंने कहा कि हमारे पास कंबल नहीं है, इसलिए मैंने उसे एक जैकेट दे दी। वह स्टोर के अंदर-बाहर घूम रहा था और उससे सिगरेट, पानी और अन्य चीज मांग रहा था, लेकिन वह ऐसी वारदात करेगा, सोचा नहीं था।
यह भी पढ़ें: Delhi में सुसाइड का लाइव वीडियो, मेट्रो आई और दौड़कर उसके आगे कूद गया शख्स
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines