Mother Heartbreaking Tribute to Husband Three Childrens: ब्रिटेन के सर्रे शहर में एक घर में 4 लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। मरने वालों में पिता और उसके 3 बेटे शामिल हैं। मृतकों की पहचान पिओटर स्विडरस्की और उसके तीन बेटों कैस्पर, निकोडेम और डोमिनिक के रूप में हुई। शनिवार को चारों की लाशें उनके ही घर में पड़ी मिलीं। वहीं पति और 3 बेटों की लाशें देख महिला बदहवासी की हालत में है।
पुलिस ने प्राथमिक जांच में मर्डर करके सुसाइड किए जाने का शक जताया और केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इस बीच बीती शाम तीनों मृत बच्चों की मां एंजेलिका स्विडर्स्का ने पिता के साथ मृत पाए गए तीनों बेटों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। पुलिस के जरिए एक बयान जारी करके एंजेलिका ने कहा कि वह अपने पति और 3 बच्चों की लाशें देखकर टूट गई है। यह त्रासदी एक घटना है, जिसमें किसी तीसरे पक्ष की संलिप्तता नहीं है।
यह भी पढ़ें:जेल में मची भगदड़, 129 कैदियों की मौत; सलाखें तोड़कर फरार होने की कोशिश में भीषण हादसा
दोस्तों, रिश्तेदारों, शहरवासियों का आभार जताया
एंजेलिका का कहना है कि पियोटर बहुत अच्छे पति थे। कैस्पर, निकोडेम और डोमिनिक के लिए अद्भुत पिता थे। पियोटर हमें पूरे दिल से प्यार करते थे और हमारे लिए कुछ भी कर सकते थे। बच्चे अपने पिता से बहुत प्यार करते थे। तीनों बेटे खुशमिजाज और काफी एक्टिव बच्चे थे। वे हमेशा मुस्कुराते रहते थे और दूसरों को हंसाते रहते थे। जब मैं उदास दिखती थी तो वे कहते थे कि मम्मी हमारी तरह मुस्कुराओ।
एंजेलिका ने कहा कि अभी परिवार शोक में डूबा है और प्राइवेसी चाहता है, क्योंकि परिवार यह समझने की कोशिश कर रहा है कि आखिर यह त्रासदी क्यों घटित हुई? वह अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और शहरवासियों की आभारी हैं कि उन्होंने शोक संदेशों, फूलों, कार्डों और टेडी बियर, संवदेना भरे शब्दों से परिवार को सांत्वना देने की कोशिश की। मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए लोगों की काफी शुक्रगुजार हूं।
यह भी पढ़ें:11 लोग स्कूल बस ने कुचले; मरने वालों में 5 स्टूडेंट्स, जानें भीषण हादसा कहां और कैसे हुआ?
पुलिस मामले की गहराई तक जाने को प्रयासरत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर को भारतीय समयानुसार करीब सवा एक बजे पुलिस को स्पेलथॉर्न स्थित एक घर में बुलाया गया। इस घर के अंदर 3 बच्चों और एक व्यक्ति की लाशें मिलीं। सर्रे पुलिस ने मामले में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता से इनकार किया है। केस की जांच DCI गैरेथ हिक्स कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह वास्तव में बेहद दुखद घटना है, लेकिन वास्तव में क्या हुआ, इसका पता लगाने के लिए गहन जांच चल रही है। हम स्थानीय लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने जांच के दौरान पुलिस को समर्थन दिया और समझदारी भी दिखाई। केस को जल्दी सुलझा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:बहादुर पायलट! 1500 जानें बचाई, MiG-29 घरों पर गिरता तो मचती तबाही; देखें फाइटर जेट कैसे जला?
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
50 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
2 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
2 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
10 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
18 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
19 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
20 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
22 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines