चीन से फाइटर प्लेन खरीदने की तैयारी में बांग्लादेश! जानिए- डील के वक्त क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र?

Bangladesh-China Relation: बांग्लादेश और चीन की नजदीकियां बढ़ती जा रही है, इसकी ताजा मिसाल तब देखने को मिली जब ढाका ने बीजिंग से 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर में 20 चाइनीज J-10CE फाइटर जेट खरीदने का प्लान बना लिया.

_J-10CE fighter jet AVIC

चीन का J-10CE जेट (Photo-AVIC)

Bangladesh To Buy 20 Chinese J-10CE Jets: बांग्लादेश तकरीबन 2.3 अरब डॉलर में 20 चाइनीज J-10CE फाइटर जेट खरीदने के समझौते के करीब है. वहां की तारिक रहमान सरकार अपनी पुरानी हो रही वायु सेना को आधुनिक बनाने की कोशिश कर रही है, साथ ही अपनी हवाई सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की कोशिशों करना भी उनके एजेंडे का हिस्सा है, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सहयोगी जाहेद उर रहमान ने कहा कि खरीद पर बातचीत के लिए एक इंटरमिनिस्टेरियल कमेटी ने समझौते का मसौदा तैयार किया है.

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

जाहेद उर रहमान ने चाइनीज विमानों में बांग्लादेश की दिलचस्पी के बारे में बताते हुए 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र किया. उन्होंने पाक के उस दावे का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान J-10 फाइटर जेट ने राफेल जेट सहित भारतीय विमानों को मार गिराया था.

विज्ञापन

PAK का दावा हुआ था खारिज

हालांकि भारत ने घटनाओं के बारे में पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है. डसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने भी उन दावों को गलत बताया कि भारत के 3 राफेल तबाह हो गए थे. भारतीय अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान का दावा गलत था. भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बाद में कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के कम से कम 5 फाइटर जेट और एक बड़े सैन्य विमान को नष्ट कर दिया था.

बांग्लादेश J-10CE क्यों चाहता है?

J-10CE चीन के J-10C मल्टीरोल फाइटर का एक्सपोर्ट वर्जन है. पाकिस्तान अभी इसका इकलौता कंफर्म विदेशी ऑपरेटर है. बांग्लादेश पहले से ही चाइनीज मिलिट्री इक्विपमेंट पर काफी हद तक निर्भर है और कई चीनी मूल के विमानों का इस्तेमाल करता है. इसलिए प्रस्तावित समझौता बीजिंग के साथ उसके मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगा.

विज्ञापन

कुल पैकेज में विमान, ट्रेनिंग, इक्विपमेंट, लॉजिस्टिक्स, बीमा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी अन्य लागतें शामिल हैं. ये समझौता बांग्लादेश के 2026-27 फाइनेंशियल ईयर के दौरान फाइनल हो सकता है, और पेमेंट कई सालों में किए जाने की खबर है. ये खरीद बांग्लादेश के साथ चीन की बढ़ती भागीदारी के बीच हो रही है, जिससे ढाका की बदलती रीजनल डिफेंस पॉलिसी में एक नया आयाम जुड़ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ