Mother Hanged Daughter Son: मां भगवान का दिया सबसे अनमोल तोहफा है, लेकिन वही मां अपने बच्चों का ‘काल’ भी बन सकती है। अपने ही हाथों से अपने बच्चों की जान ले सकती है, शायद ही कोई ऐसा सोच सकता हो, लेकिन ऐसी एक मां है, जिसकी क्रूरता की दास्तां उसके ही बेटे ने भरी कोर्ट में सुनाई। इतना ही वह मां के अत्याचारों की कहानी सुनाते-सुनाते फूट-फूट कर रोने लगा।
मामला ब्रिटेन का है और अपने बच्चों की कातिल मां का नाम लिसा स्नाइडर है, जो 41 साल की। उसकी शर्मसार करने वाली हरकतों का खुलासा दुनिया के सामने करने वाले बेटे का नाम ओवेन सिंडर है, जो इस समय 22 साल का है। आरोप है कि लिसा ने अपने 8 वर्षीय बेटे और 4 वर्षीय बेटी को कुत्ते के पट्टे से लटकाकर मार डाला। जब ओवेन ने कोर्ट में बोलना शुरू किया तो लिसा माफी मांगने लगी।
यह भी पढ़ें:अलर्ट! धरती पर भीषण तबाही मचेगी! हिरोशिमा जैसा धमाका होने की आशंका, टकरा सकते हैं 5 खतरनाक Asteroid
लिसा ने दोनों बच्चों का तहखाने में फांसी पर लटकाया
वहीं ओवेन ने कहा कि तुम मां नहीं हो सकती। तुम्हे मैं अपनी मां के रूप में नहीं देखना चाहता। तुम्हे मां कहते हुए शर्म आती है। साल 2019 में लिसा ने पेंसिल्वेनिया में अपने घर के तहखाने में अपने 8 वर्षीय बेटे कॉनर और 4 वर्षीय बेटी ब्रिनले को फांसी पर लटका दिया। दोनों बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्होंने 3 दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ओवेन ने ही मामले की शिकायत पुलिस को दी।
ओवेन ने कोर्ट को बताया कि लिसा ने दोनों बच्चों को फांसी पर लटकाने से पहले अपने पिटबुल कुत्ते के साथ यौन संबंध भी बनाए थे, जिसके सबूत उसके फेसबुक पेज पर फोटो के रूप में मौजूद हैं। यह देखने के बाद जब वह लिसा को तलाशते हुए तहखाने में पहुंचा तो छोटे भाई-बहन को तड़पते हुए पाया। वह उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, लेकिन वह उनकी जान नहीं बचा सका।
यह भी पढ़ें:27000 फीट ऊंचाई, 171 यात्रियों की जान फंसी; पाकिस्तान में क्यों करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग?
लिसा ने मारने का तरीका इंटरनेट पर सर्फ किया
मिरर यूएस की रिपोर्ट के अनुसार , कोरोनर ने बताया कि लिसा ने अपनी गवाही में कई दावे किए। उसने दावा किया कि कॉनर को स्कूल में तंग किया जा रहा था और वह सुसाइड करने की धमकी दे रही थी, जबकि पुलिस को इस बात के सबूत मिले कि लिसा ने बच्चों को फांसी देने से पहले इंटरनेट पर सर्फ किया था कि किसी को जान से कैसे मारना है?
आई ऑलमोस्ट गॉट अवे विद इट नामक डॉक्यूमेंट्री भी उसने देखी थी, जिसमें बच्चों को ऐसे ही मारते हुए दिखाया गया था। बच्ची के आत्महत्या के दावे पर पुलिस को संदेह हुआ और तलाश करने पर सुसाइड करने का कोई सबूत नहीं मिला। कॉनर भी शारीरिक रूप से खुद को या अपनी छोटी बहन को इस तरह का नुकसान पहुंचाने में सक्षम नहीं था। ओवेन ने यह भी कहा कि कॉनर की शारीरिक सीमाएं थीं, जिसके कारण भी वह खुद फांसी नहीं लगा सकता था।
यह भी पढ़ें:दुनिया में एक मुस्लिम देश बनाने का ऐलान, जहां महिलाओं को होगी पूरी आजादी, जानें कैसी होगी Country?
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
5 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
11 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
14 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
15 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
17 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
18 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
18 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines