Most tattooed woman in the world: अकसर लोग दुनिया से अलग दिखने, विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अजब-गजब काम करते हैं। लोगों के अनोखे शौक उन्हें दुनिया के सामने एक अलग स्थान देते हैं। कुछ ऐसा ही शौक रखती हैं अमेरिका की 36 वर्षीय एस्पेरेंस लुमिनेस्का फ्यूरजिना, वह सेना में पूर्व मेडिकल ऑफिसर रही हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में फ्यूरजिना का नाम शरीर पर सबसे अधिक टैटू बनाने वाली महिला के रूप में दर्ज है।
शरीर के 99.98% हिस्से पर टैटू गुदवाए
फ्यूरजिना ने अपने शरीर के 99.98% हिस्से पर टैटू गुदवाए हुए हैं। वह अपने शरीर में 89 मॉडिफिकेशन करवा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार फ्यूरजिना ने अपने हाथों, पैरों, सिर, जीभ, मसूड़ों, आंख की पुतली (केवल सफेद हिस्से) पर और प्राइवेट पार्ट पर भी टैटू बनावा रखे हैं।
ये भी पढ़ें: अभी भी प्रोसेसिंग में हैं 26 प्रतिशत ITR; क्या आपको भी नहीं मिला रिफंड? जानिए क्या है कारण
महिला ने दी अपने टैटू को ये ‘थीम’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्यूरजिना पूर्व में सेना में थीं। उनके टैटू को देखकर लोग उन्हें चलता-फिरता सुंदर कैनवास कहते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बॉडी पर ‘अंधेरे को सुंदरता में बदलने’ की थीम पर टैटू बनवाए हैं।
जानकारी के अनुसार फ्यूरजिना ने 21 वर्ष की उम्र में अपने शरीर में टैटू बनवाना शुरू किया था।
मीडिया के पूछने पर फ्यूरजिना ने कहा कि शुरू में उन्हें थोड़ा डर जरूर लगा था, लेकिन सेना की ट्रेनिंग ने उन्हें एक मजबूत महिला बनाया है। उनका कहना था कि महिलाओं की ताकत और उनमें कुछ भी कर गुजरने की क्षमता से ऐसा संभव हो सका।
ये भी पढ़ें: Kolkata rape-murder case: संजय रॉय को डेड बॉडी के साथ संबंध बनाने की सनक, CBI ने किए चौंकाने वाले खुलासे
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र बंद किया तो खैर नहीं’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने MVA को लगाई फटकार, सरकार को दी ये खुली छूट
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
7 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
9 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
13 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
14 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
17 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
17 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
21 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
21 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
22 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines