Kolkata rape-murder case: संजय रॉय को डेड बॉडी के साथ संबंध बनाने की सनक, CBI ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Kolkata rape-murder case: सीबीआई सूत्रों के अनुसार सायकॉलॉजी टेस्ट में डॉक्टरों को पता चला है कि संजय रॉय को ज्यादा गुस्सा आता है, उसे ये समस्या काफी साल से है।

Kolkata rape-murder case, Sanjay Roy, Necrophilic attitude, phychological Report, CBI

डॉक्टर रेप-मर्डर केस में दोषी संजय रॉय को मिली सजा। (File Photo)

Sanjay Roy has a Necrophilic attitude: कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मामले में आरोपी संजय रॉय के सायकॉलॉजी टेस्ट ने जांच एजेंसी के अधिकारियों को सकते में डाल दिया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार टेस्ट के बाद डॉक्टरों से ये पता चला है कि संजय रॉय में नेक्रोफिलिक प्रवृत्ति है, मनोवैज्ञानिकों के अनुसार दरअसल इसमें शख्स को डेड बॉडी के साथ संबंध बनाने की सनक होती है। उधर, शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने RG कर अस्पताल (जहां वारदात हुई है) में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच CBI को  सौंप दी है।

विज्ञापन

संजय रॉय को जल्दी गुस्सा आने की समस्या

सीबीआई सूत्रों के अनुसार सायकॉलॉजी टेस्ट में डॉक्टरों को पता चला है कि संजय रॉय को ज्यादा गुस्सा आता है, उसे ये समस्या काफी साल से है। इसके अलावा उसमें जानवरों जैसी प्रवृत्ति है, वह स्वभाव से काफी क्रूर है। संजय रॉय की जांच करने के बाद डॉक्टरों का मानना है कि उसे मेंटल डिसऑर्डर है। बता दें संजय रॉय बांकुरा का रहने वाला है और उसके पिता पेशे से शिक्षक हैं।

विज्ञापन

संजय रॉय को पोर्नोग्राफी की लत

संजय रॉय के सायकॉलॉजी टेस्ट क बाद डॉक्टरों इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वह एक विकृत व्यक्ति है और उसे पोर्नोग्राफी की लत है। यही वजह है कि उसे Necrophilic है। डॉक्टरों की मानें तो यह एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति के दिमाग में डेड बॉडी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की सनक पैदा हो जाती है। बता दें कोलकता केस के बाद बंगाल समेत पूरे देश में लोगों में रोष है। इस मामले को लेकर देशभर में  डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ