---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ये हैं दुनिया के 10 सबसे जहरीले जानवर; लिस्ट में सबसे नीचे है सांप!

Most Poisonous Animals: यह दुनिया तरह-तरह के रहस्य अपनी गोद में छिपाए है। आम तौर पर जहरीले जानवर की बात हो तो सबसे पहले हमारे मन में सांप का नाम ही आता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे जहरीले जानवरों की लिस्ट में सांप आखिरी पायदान पर है। इस रिपोर्ट में जानिए दुनिया के 10 सबसे जहरीले जानवरों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

10 Most Poisonous Animals in the World : अगर आपको लग रहा है कि दुनिया के 10 सबसे जहरीले जानवरों की लिस्ट में सांप भरे होंगे तो आप गलत सोच रहे हैं। यह दुनिया जहरीले जानवरों से भरी हुई है और कई जानवर तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर आप सोच भी नहीं सकते कि यह भी जहरीला हो सकता है। हैरत की बात यह है कि जहर का नाम सुनते ही जिस जानवर की दिमाग में तस्वीर बनती है, यानी सांप, वह इस लिस्ट में सबसे आखिरी स्थान पर जगह बना पाया है।

1. पफरफिश

Pufferfish

Pufferfish (Pexels)

---खबर नीचे जारी है---

देखने में बेहद खूबसूरत पफरफिश (Pufferfish) असल में बेहद जहरीली होती है। इन्हें ब्लोफिश के नाम से भी जाना जाता है और जापान में इसे खूब चाव से खाया जाता है। लेकिन, इसका लिवर, किडनी और इसके कांटे बेहद जहरीले होते हैं। यह मछली टेट्रोडोटॉक्सिन नाम का जहर बनाती है जो सायनाइड से 1200 गुना ज्यादा घातक होता है। एक पफरफिश 30 वयस्क इंसानों की जान लेने के लिए पर्याप्त होती है। इसके जहर की कोई एंटीडोट भी नहीं है। खतरा महसूस होने पर ये मछली पानी और हवा को अंदर खींचती है और अपने सामान्य आकार से दो से तीन गुना फूल जाती है।

2. धारीदार सर्जनफिश

---खबर नीचे जारी है---
Striated Surgeonfish

Striated Surgeonfish (Wikipedia)

धारीदार सर्जनफिश यानी Striated Surgeonfish उन कुछ शाकाहारी जीवों में से एक है जो जहरीले होते हैं। उनके जहरीले होने का कारण उनका खाना है। यह मछली एल्गी यानी शैवाल खाती है। इस दौरान कई बार यह डिनोफ्लैगलेट्स भी खा लेती है। कंसंट्रेट होने पर यह एक टॉक्सिन प्रोड्यूस करता है जो इंसानों में न्यूरोलॉजिकल डैमेज कर सकता है और जान भी ले सकता है। सबसे कॉमन सर्जनफिश ब्ल्यू टैंग है जो जहरीली नहीं होती। यह मछली भी एल्गी खाती है लेकिन डिनोफ्लैगलेट्स को हजम नहीं कर पाती। जबकि धारीदार सर्जनफिश इसे खाकर जहर का निर्माण कर सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

3. खुरदरी त्वचा वाला न्यूट

Rough-skinned Newt

Rough-skinned Newt (Wikipedia)

---खबर नीचे जारी है---

नॉर्थ अमेरिका में पाया जाने वाला यह सेमी एक्वाटिक उभयचर करीब 8 इंच लंबा होता है। लेकिन छोटा समझकर इसके पास जाना या इससे छेड़छाड़ करना जान पर भारी पड़ सकता है। Rough-Skinned Newt यानी खुरदरी त्वचा वाला न्यूट टेट्रोडोटॉक्सिन प्रोड्यूस करता है जो इसकी त्वचा में स्टोर रहता है। खुद को प्रिडेटर्स से बचाने के लिए यह जानवर अपने जहर का इस्तेमाल करता है। लेकिन, जहर छोड़ने से पहले यह अपने दुश्मन को भटकाने के लिए एक खास तरह की महक छोड़ता है। इंसानों द्वारा इस मछली को छूने पर जहर का शिकार होने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

4. कॉम्ब स्टार

---खबर नीचे जारी है---
Comb Star

Comb Star (Wikipedia)

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सी स्टार की यह सबसे कॉमन प्रजाति है। पफरफिश और रफ स्किन्ड न्यूट की तरह यह भी टेट्रोडोटॉक्सिन बनाता है। इसका जगह इसके कांटों या स्पाइन में स्टोर रहता है। कॉम्ब स्टार (Comb Star) दुश्मन से बचने के लिए खुद को समुद्री रेत में नीचे दफन कर देते हैं। यह दिखने में तो स्टारफिश जैसे होते हैं लेकिन इन्हें स्टारफिश नहीं कहा जाता क्योंकि ये मछली नहीं हैं। इनमें न तो दिमाग होता है और न ही खून। लेकिन, नर्वस सिस्टम होता है। उल्लेखनीय है कि कॉम्ब स्टार अपने खोए हुए अंगों को रिजेनरेट कर सकते हैं लेकिन इस प्रक्रिया में काफी लंबा समय लगता है।

---खबर नीचे जारी है---

5. स्पेनिश फ्लाई

Spanish Fly

Spanish Fly (Wikipedia)

---खबर नीचे जारी है---

यह कोई मक्खी नहीं है बल्कि एक बीटल है जो यूरोप और एशिया में पाया जाता है। हरे रंग की स्पेनिश फ्लाई (Spanish Fly) ब्लिस्टर बीटल परिवार का हिस्सा है। यह कैंथाराइडिन नाम का जहर बनाती है जिसका शिकार होने पर छाले पड़ जाते हैं। इस जहर से इंसानों का परिचय प्राचीन काल से है। पहले इसका इस्तेमाल सेक्स से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता था। लेकिन, गलत मात्रा या तरीका भयंकर छाले या फोड़े पैदा कर सकता है। स्पेनिश फ्लाई की लंबाई अधिकल 20 मिलीमीटर तक ही होती है। लेकिन, आकार में छोटे इस जीव का जहर उतना ही घातक है।

ये भी पढ़ें: बिना रुके 4184 Km तक लगातार उड़ती रहीं ये तितलियां!

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: ‘अगर धरती नहीं बचा पाए तो फिर मंगल बन सकता है घर’

ये भी पढ़ें: सुलझ गई Egypt के Pyramids की सबसे बड़ी Mystery!

---खबर नीचे जारी है---

6. पॉइजन डार्ट फ्रॉग

Poison Dart Frog

Poison Dart Frog (Wikipedia)

---खबर नीचे जारी है---

चमकीले रंग और अनोखे पैटर्न वाला यह मेढक दिखने में तो बहुत आकर्षक होता है लेकिन साथ ही साथ उतना ही जहरीला भी। पॉइजन डार्ट फ्रॉग (Poison Dart Frog) को 28 अलग अलग तरह के एल्कालॉइड जहर उत्पन्न करने के लिए जाना जाता है। इसकी वजह उनके भोजन को माना जाता है जिनमें आम तौर पर चींटियां, दीमक और सेंटीपीड्स शामिल होते हैं। ये अद्भुत मेढक आम तौर पर इंसान के अंगूठे जितने बड़े होते हैं। लेकिन ये अपने पेट में एक खतरनाक रहस्य छिपाए रहते हैं। बता दें कि इनकी त्वचा में जहर होता है इसलिए इन्हें छूने से भी बचने की सलाह दी जाती है।

7. केन टोड

---खबर नीचे जारी है---
Cane Toad

Cane Toad (Wikipedia)

साउथ और सेंट्रल अमेरिका में पाया जाने वाला केन टोड (Cane Toad) सबसे जहरीले जानवरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है। यह अपनी ग्लैंड्स में ब्यूफोटॉक्सिन्स नाम का जहर स्टोर करके रखता है। शरीर के अंदर जाने पर यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इनकी त्वचा भी जहरीली होती है। केन टोड की लंबाई 6 इंच तक हो सकती है। इसके अलावा इसका जीवनकाल करीब 10 साल का होता है। इसे आम तौर पर पानी के आस-पास ही पाया जाता है। इस बेहद जहरीले टोड का एशियन टाइगर स्नेक से कनेक्शन भी बताया जाता है जो खुद बहुत जहरीला होता है।

---खबर नीचे जारी है---

8. हॉकबिल सी टर्टल

Hawksbill Sea Turtle

Hawksbill Sea Turtle

---खबर नीचे जारी है---

समुद्र के अंदर रहने वाया यह कछुआ जेलीफिश और स्पंज खाता है जो कि इसके जहरीले होने का कारण है। बेहद जहरीला हॉकबिल सी टर्टल (Hawkbill Sea Turtle) विलुप्त होने की कगार पर है। इसका मांस और फैट जेलीफिश और स्पंज से जहर को एब्जॉर्ब करता है। कछुए को तो इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन जो इसे खाता है उसकी जान पर बन सकती है। विलुप्त होने की स्थिति में पहुंचने के बाद भी इसके खोल के लिए इसका खूब शिकार होता है। इसका सिर चिड़िया की चोंच की तरह होता है, इसी को देखते हुए ही इसका ऐसा नामकरण किया गया है।

9. हुडेड पिटोहुई

---खबर नीचे जारी है---
Hooded Pitohui

Hooded Pitohui (Wikipedia)

न्यू गिनी में पाई जाने वाली चिड़िया हुडेड पिटोहुई (Hooded Pitouhi) अपने पंखों और त्वचा में बेट्राकोटॉक्सिन नाम का जहर स्टोर करके रखती है। वजन के हिसाब से यह सबसे जहरीले कंपाउंड्स में से एक होता है। इंसान अगर इस चिड़िया को छूते हैं तो उन्हें सुन्नपन और जलन का अहसास हो सकता है। आम तौर पर पक्षी जहरीले नहीं होते हैं। इस वजह से यह चिड़िया बेहद खास हो जाती है। उल्लेखनीय है कि आकार में केवल 9 से 10 इंच की यह चिड़िया देखने में बहुत खूबसूरत होती है। आम तौर पर यह रेनफॉरेस्ट्स और न्यू गिनी के जंगली इलाकों में खूब पाई जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

10. एशियन टाइगर स्नेक

Asian Tiger Snake

Asian Tiger Snake (Wikipedia)

---खबर नीचे जारी है---

इस सांप को टाइगर कीलबैक के नाम से भी जाना जाता है। यह सांप इस लिस्ट में सातवें नंबर पर मौजूद केन टोड को खाता है। इस कारण से इसके गले के नीचे की ग्लैंड्स में ब्यूफोटॉक्सिन भर जाता है। इसके अलावा इसके अंदर अपना खुद का जहर भी होता है। तापमान के आधार पर यह चुन सकता है कि इसे कौन से जहर का इस्तेमाल करना है। एशियन टाइगर स्नेक (Asian Tiger Snake) की लंबाई कतरीब 4 फीट तक होती है। इसका जीवनकाल लगभग 15 साल तक का हो सकता है। बता दें कि यह आम तौर पर दलदल वाले और तटीय इलाकों में देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: इस देश ने पेश किया Porn Passport! क्यों पड़ी जरूरत?

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: टीचर का हुआ ट्रांसफर तो आधे छात्रों ने बदल दिया स्कूल!

ये भी पढ़ें: तो Ice Age ने कराया था इंसानों का फैशन से इंट्रोडक्शन!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 09, 2024 08:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola