TrendingDonald trump tariffsiranDonald Trump

---विज्ञापन---

मॉस्को पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन अटैक, रूस ने एक घंटे में मार गिराए 11 ड्रोन, बंद किए गए 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट

रूसी सिविल एविएशन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए सभी चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स - डोमोडेडोवो, वनुकोवो, ज़ुकोवस्की और शेरेमेट्येवो - पर एयर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है.

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला कर दिया. रूस के एयर डिफेंस फोर्सस ने एक घंटे में 11 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया. इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार दोपहर मॉस्को के सभी चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया.

रूसी सिविल एविएशन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए सभी चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स - डोमोडेडोवो, वनुकोवो, ज़ुकोवस्की और शेरेमेट्येवो - पर एयर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

बता दें, रूस-यूक्रेन के बीच पिछले चार वर्षों से युद्ध चल रहा था. रूस का दावा है कि यूक्रेनी ड्रोन नियमित तौर पर मॉस्को समेत अलग-अलग इलाकों पर हमला करते हैं. रूस भी यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार से हमला करता है.

---विज्ञापन---


Topics:

---विज्ञापन---