---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

म्यांमार में एयर स्ट्राइक के बाद मिजोरम में दाखिल हुए 2000 से ज्यादा लोग, अस्पताल में ​कराए गए भर्ती

Myanmar Air Strike Mizoram Border: म्यांमार सेना के हवाई हमले से प्रभावित घायल कई नागरिक मिजोरम के चम्फाई जिले में प्रवेश कर गए हैं।

---विज्ञापन---

Myanmar Air Strike Mizoram Border: भारत-म्यांमार सीमा से लगे सीमावर्ती इलाकों में म्यांमार सेना के ताजा हवाई हमले के बाद लगभग 2000 लोग मिजोरम में प्रवेश कर गए हैं।अधिकारियों के अनुसार, म्यांमार सेना के हवाई हमले से प्रभावित कई नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर मिजोरम के चम्फाई जिले में प्रवेश कर गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चम्फाई जिले के डिप्टी कमिश्नर जेम्स लालरिंचन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को फोन पर कहा, ताजा घटना के बाद लगभग 2000 म्यांमार नागरिक चम्फाई जिले में प्रवेश कर गए हैं। लालरिंचन ने बताया, “कई घायल म्यांमार नागरिक भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके चम्फाई जिले में घुस गए।” मामले में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

---विज्ञापन---

म्यांमार की सैन्य जुंटा 2021 के तख्तापलट में सत्ता संभालने के बाद से ही संघर्ष कर रही है। तीन जातीय अल्पसंख्यक बलों ने अक्टूबर के अंत में आक्रमण शुरू कर दिया था। उन्होंने कुछ कस्बों और सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। रॉयटर्स के अनुसार, नई लड़ाई जुंटा के लिए एक और झटका होगी, जो बढ़ते सशस्त्र विरोध के बीच बढ़ती ही जा रही है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारतीय सीमा के पास म्यांमार ने विद्रोहियों के गढ़ों पर हवाई हमले कर दिए। इसके बाद से ही मिजोरम में हाई अलर्ट है। बॉर्डर पर इन विद्रोहियों ने अपने गढ़ बना रखे हैं। म्यांमार की वायुसेना ने इन पर लगातार हमले कर रही है। इससे म्यांमार के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। म्यांमार में सैन्य राज को जुंटा कहा जाता है।

First published on: Nov 14, 2023 12:04 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola