'भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट कर दो नहीं तो...', क्यों अमेरिकी पत्रकार ने भारत के खिलाफ उगला जहर?

US Journalist Controversial Statement: अमेरिकी पत्रकार फॉर्नी ने भारतीयों के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है. उन्होंने सभी भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट करने की बात की है, क्योंकि उन्हें अंदेशा है कि भविष्य में भारतीयों पर जानलेवा हमले हो सकते हैं. उन्होंने भारतीयों को अमेरिका से निकालने को कहा है.

us journalist matt forney

अमेरिकी पत्रकार ने काफी तीखे शब्दों में बयानबाजी की है.

US Journalist Controversial Statement: अमेरिका में प्रवासियों का विरोध जारी है. आए दिन प्रवासियों को अमेरिका से निकालने की मांग की जा रही है. डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद विरोध और मांग ने तेजी पकड़ी है. वहीं अब अमेरिकी पत्रकार, लेखक और दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट मैट फॉर्नी ने भारतीय प्रवासियों को लेकर जहर उगला है. उन्होंने कहा है कि सभी भारतीयों को अमेरिका से उनके वतन भारत वापस भेज देना चाहिए, नहीं तो उनकी जान को खतरा हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीयों और हिंदू मंदिरों पर हमले की आशंका

अमेरिकी एक्टिविस्ट मैट फॉर्नी ने कहते हैं कि साल 2026 में भारतीय समुदाय के लोगों पर हमले हो सकते हैं. हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया जा सकता है. भारतीय मूल के जितने भी लोग अमेरिका में रह रहे हैं, उन सभ को अमेरिका से भेजा दिया जाना चाहिउ, वरना भारतीयों को साल 2026 में नफरत झेली पड़ेगी, जिसका शिकार भारतीय मूल के लोग, उनके घर, व्यवसाय और मंदिर होंगे. हालांकि बयान पर विवाद छिड़ने के बाद उन्होंने अपनी पोस्ट हटा दिया, लेकिन वे चर्चा का विषय बन गए हैं.

अर्फीकी और पाकिस्तानी लोगों पर जताया शक

फॉर्नी ने कहा कि उनका मतलब भारतीयों की जान बचाना है. उनके प्रति सौहार्द दिखाते हुए ही वे भारतीयो को डिपोर्ट करने की बात कह रहे हैं. भारतीयों और हिंदू मंदिरों पर हमले श्वेत समुदाय के द्वारा नहीं किए जाएंगे, बल्कि अफ्रीकी-अमेरिकी उनकी जान के दुश्मन बनेंगे. हिस्पैनिक-अमेरिकी और पाकिस्तानी मूल के लोग उन्हें टारगेट बना सकते हैं. मीडिया का काम ऐसे घृणित अपराधों को दबाना है और वह इसकी कोशिश करेगा. इसका एक ही समाधान है, हर भारतीय को निर्वासित करो.

विज्ञापन

भारतीयों पर बयानबाजी के कारण नौकरी गई

बता दें कि फॉर्नी लंबे समय से अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के विरोधी रहे हैं. भारतीयों के खिलाफ बयानबाजी के कारण ही उनकी नौकरी छूट गई. भारतीयों के खिलाफ लोगों में नफरत फैलाने और उनके निर्वासन की मांग करने का पुराना इतिहास रहा है. हाल ही में फॉर्नी को अमेरिकी मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में H-1B वीजा कार्यक्रम और भारतीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन भारत विरोधी रिपोर्टिंग करने के कारण उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था.

विज्ञापन

कृति गोयल को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

फॉर्नी ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक कृति पटेल गोयल पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. कृति को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Etsy की CEO बनाया गया है, लेकिन फॉर्नी ने कहा कि एक और अयोग्य भारतीय ने अमेरिकी कंपनी की बागडोर संभाल ली है और गारंटी दे सकता है कि वे अमेरिका से अमेरिका के ही लोगों को बाहर निकाल देंगे और भारतीयों को भर लेंगी. सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ऑर्गनाइज्ड हेट के शोधकर्ताओं के अनुसार, अमेरिका में भारत विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट बढ़ी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ