Maldives Opposition Accuses President Mohamed Muizzu Of Protecting Criminals : मालदीव के सबसे बड़े विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने बुधवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपराधियों को बचा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार की सुबह ही यहां के प्रॉसीक्यूटर जनरल पर हमला हुआ था।
एमडीपी ने इस हमले की निंदा की है। एक बयान में इसने कहा कि सरकार के शीर्ष अधिकारियों और आपराधिक संगठनों के बीच कथित संबंधों की वजह से शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ खुलेआम हिंसक हमले हो रहे हैं। प्रॉसीक्यूटर जनरल हुसैन शामीन पर माले सिटी में एक सड़क पर हमला हुआ था। उन्हें चोट पहुंची है और एडीके अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
मोहम्मद मुइज्जू के कार्यकाल में बढ़े ऐसे अपराध
राष्ट्रपति मुइज्जू पर एमडीपी ने आरोप लगाया है कि उनका प्रशासन उन अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं उपलब्ध करा पा रहा है जिनकी जिम्मेदारी संवैधानिक कर्तव्यों को निभाना है। मोहम्मद मुइज्जू के कार्यकाल में इस तरह के अपराध बढ़ गए हैं। चीन के समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराकर पिछले साल सितंबर में राष्ट्रपति बने थे।
अपराधियों को सुरक्षा दे रही मुइज्जू की सरकार
बयान में कहा गया कि मुइज्जू की सरकार आपराधिक संगठनों को सुरक्षा दे रही है। पूर्व राष्ट्रपति सोलिह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये हमला राजनीति से प्रेरित था। इस तरह की घटनाओं की एक लोकतांत्रिक समाज में कोई जगह नहीं है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए।
बता दें कि एमडीपी मुइज्ज के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी भी कर रही है।
ये भी पढ़ें: लद्दाख में चीनी सैनिकों से भिड़ा चरवाहा, देखें Viral Video
ये भी पढ़ें: लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी से चमके पहाड़, घाटी गुलजार
ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन से आखिर क्यों अलग हो गए नीतीश कुमार
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
6 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
7 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
9 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
10 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
11 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
14 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
16 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
17 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
17 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines