Mohamed Al Fayed Accused of Rape: एक बिजनेसमैन के काले कारनामों ने दुनिया को हैरान कर दिया है। ये बिजनेसमैन अरबों की संपत्ति का मालिक था। इस बिजनेसमैन से जुड़े काले कारनामों को 5 महिलाएं सामने लेकर आई हैं। महिलाओं का कहना है कि मिस्र के अरबपति व्यवसायी मोहम्मद अल फायद ने उनका रेप किया था। इन पीड़िताओं में एक नाबालिग भी शामिल थी। मोहम्मद अल फायद का निधन पिछले साल अगस्त में हुआ था। उनकी उम्र 94 साल थी।
5 महिलाएं सामने लाईं घिनौना सच
द सन की खबर के अनुसार, फायद के कारनामों को सामने लाने वाली पांच महिलाएं ब्रिटिश लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर हैरोड्स में काम करती थीं। उन्होंने कई महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पांच महिलाओं ने कहा कि मोहम्मद अल फायद ने उनका रेप किया। इसके साथ ही 20 अन्य महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अल फयाद ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।
रिट्ज होटल में करता था रेप
द सन ने बीबीसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि 1980 के दशक के अंत से लेकर 2000 के दशक तक हैरोड्स में काम करने वाली महिलाओं का उत्पीड़न किया गया। कंपनी के ऑफिस के साथ ही फयाद के लंदन स्थित अपार्टमेंट और विदेश यात्राओं के दौरान उनका उत्पीड़न किया जाता था। फयाद अक्सर पेरिस के रिट्ज होटल में महिलाओं का रेप करता था।
स्टोर की असिस्टेंट्स के साथ किया रेप
रिपोर्ट में सामने आया है कि फयाद डिपार्टमेंटल स्टोर्स का दौरा करता था। इसके बाद वह यंग फीमेल असिस्टेंट पर नजरें रखता। उसे जो अट्रैक्टिव लगती, उसे होटल बुलाकर रेप किया जाता। ये चौंकाने वाले खुलासे बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री- अल फयाद: प्रीडेटर एट हैरोड्स में किए गए हैं। हैरोड्स स्टोर्स के मालिकों पर भी आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने काले कारनामों को छिपाने में मदद की। हालांकि अब स्टोर मालिकों का कहना है कि आज कंपनी काफी अलग है।
पर्सनल असिस्टेंट रही महिला ने किया खुलासा
फयाद की पर्सनल असिस्टेंट रहीं एक पीड़िता जेम्मा भी सामने आई हैं। वह 2007-2009 के बीच अल फयाद के लिए काम करती थीं। उन्होंने कहा कि विदेश में यात्रा के दौरान उसका व्यवहार काफी डरावना हो जाता था। जेम्मा ने ये भी दावा किया कि उसने पेरिस के बोइस डी बोलोग्ने के विला विंडसर में उसके साथ रेप किया। यह किंग एडवर्ड 8 और उनकी पत्नी वालिस सिम्पसन का पूर्व निवास स्थान था।
डेटॉल से नहाने को कहा
जेम्मा का कहना है कि जब वह जागीं तो वह उनके साथ बिस्तर पर आने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा- ”जब मैं बिस्तर पर आराम कर रही थी तो वह मेरे ऊपर आ गया। मैं हिल भी नहीं पा रही थी। उसने मुझे दबा लिया। जब फयाद ने रेप किया तो मैं रो पड़ी। इसके बाद उसने मुझे डेटॉल से नहाने को कहा। वह चाहता था कि मैं उसके आस-पास होने का कोई भी निशान मिटा दूं। वह कर्मचारियों के साथ खिलौने जैसा व्यवहार करता था।”
ये भी पढ़ें: नर्स ने रेप की कोशिश पर डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काटा, बिहार के निजी अस्पताल में वारदात
17 हजार करोड़ रुपये के मालिक
मोहम्मद अल फयाद होटल रिट्ज पेरिस, हैरोड्स डिपार्टमेंटल स्टोर और फुलहम फुटबॉल क्लब के मालिक थे। पिछले साल 2023 में उनकी मृत्यु के समय फयाद की संपत्ति का अनुमान फोर्ब्स ने 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 17 हजार करोड़ रुपये) लगाया था।
ये भी पढ़ें: Video: आधी रात अचानक फोन बजने लगे और लोग घर छोड़कर ‘भागे’; क्या इजरायल से हिजबुल्लाह ने लिया बदला?
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
2 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
9 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
11 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
15 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
15 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
17 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines