हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चमत्कारी बच्चा! उम्र 1 साल, कीड़ों ने खाया, हाईवे किनारे खाई में अकेले 2 दिन रहा, फिर भी मिला जिंदा

Miracle Boy of America: अमेरिका में एक चमत्मकार हुआ है। एक साल का बच्चा 2 दिन खाई में बिल्कुल अकेले रहा, फिर भी वह सही सलामत है। एक ट्रक ड्राइवर ने उसे देखा और पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर बच्चा खाई में कैसे पहुंचा?

विज्ञापन
अमेरिका के इस बच्चे की कहानी काफी अनोखी है।

Miracle Boy Found Alive After 2 Days: जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…यह उक्ति अकसर सार्थक होते देखी है। एक बार फिर यह कहावत सही साबित हुई, जब एक साल का बच्चा 2 दिन भी खाई से जिंदा मिला और वह भी बिल्कुल ठीक हालत में। हालांकि उसके शरीर पर कीड़ों के काटने के निशान हैं, लेकिन एक ट्रक ड्राइवर को वह खाई में झाड़ियों के बीच खेलता मिला। इस बच्चे का चमत्कारी कहा जा रहा है, क्योंकि वह सड़क किनारे खाई में 2 दिन-रात बिल्कुल अकेला रहा।

ट्रक ड्राइवर ने बच्चे को संभाला और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर आकर बच्चे को हिरासत में लिया। अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। उसके परिवार के बारे में पड़ताल की तो उसके 4 साल के भाई की लाश मिली। वहीं उसकी मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, क्योंकि उसने अपने दोनों बच्चों के लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। ऐसे में पुलिस को शक है कि मां ने बच्चों को लावारिस हालत में जानबूझकर छोड़ा, लेकिन क्यों?

 

पिता ने पुलिस को बच्चों के लापता होने के बारे में बताया

मामले की पुष्टि कैलकैसियू पैरिश शेरिफ गैरी स्टिच गिलोरी ने की और बताया कि खाई में मिले बच्चे की पहचान किंगट्रेल जैक के रूप में हुई। उसके मृतक भाई का नाम लीजेंड जैक है और इन दोनों बच्चों की मां 25 वर्षीय आलिया जैक है, जिसे लोगों ने 2 दिन पहले दोनों बच्चों के साथ लेक चार्ल्स के पास देखा गया था। बच्चों के पिता ने उनके लापता होने की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन पुलिस को 4 साल के लीजेंड की लाश पानी में मिली। शायद वह बेरिल तूफान की चपेट में आकर पानी में डूबने से मर गया।

एक साल के किंगट्रेल का सुराग नहीं मिला। इस बीच मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक ट्रक ड्राइवर का कॉल आया, जिसमें बताया कि विंटन इलाके में उसे सड़क किनारे खाई में एक बच्चा मिला है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो बच्चे को देखकर बोले कि यह तो चमत्कार हो गया। खराब मौसम में भी उसने हाईवे के किनारे 2 दिन बिताए और ट्रक ड्राइवर को भी वह खेलते हुए, झाड़ियों में रेंगते हुए मिला। अच्छा हुआ, ट्रक ड्राइवर को वह मिला, नहीं तो हम उसे भी खो देते।

 

कोर्ट के मां को हिरासत में रखने के आदेश

शेरिफ गिलोरी ने बताया कि तूफान बेरिल ने तबाही मचा रखी है, इसके बावजूद किंगट्रेल बिल्कुल ठीक मिला, यह अविश्वसनीय है। वह अब सुरक्षित है और डॉक्टरों की देखरेख में है। किंगट्रेल को खाई में रहने के दौरान कीड़ों ने काटा, इसके बावजूद वह स्वस्थ है। उसे विंटन के ही एक अस्पताल में ले जाया गया और उसकी हालत अब स्थिर है।

बच्चे की मां आलिया पर लापता बच्चों की रिपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया है। उसे मेरिडियन की एक अदालत ने 3 लाख डॉलर के बॉन्ड पर हिरासत में रखने का आदेश दिया। क्योंकि कोर्ट का निर्देश है कि दोनों बच्चे ऐसी हालत में क्यों पहुंचे? 4 साल के लीजेंड की मौत की वजह क्या रही? इस बारे में पुलिस पता लगाए। अगर मामले में बच्चों की मां की संलिप्तता मिली तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें