---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

3540KM प्रति घंटा रफ्तार; 2 महीने रोज धरती से दिखेगा Mini Moon, पर भारत में नजर आएगा या नहीं?

Mini Moon Asteroid 2024 PT5: अंतरिक्ष की दुनिया में एक और चांद शामिल होने जा रहा है। अगले 2 महीने यह नया चांद रोज धरती से नजर आएगा। इस समय यह चांद धरती की परिक्रमा कर रहा है। इसकी स्पीड इतनी कम है कि यह 2 महीने में यह धरती का एक चक्कर पूरा करेगा।

---विज्ञापन---

Mini Moon Mahabharata Connection: अंतरिक्ष की दुनिया में चमत्कार होने जा रहा है। कल 29 सितंबर की रात को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। पूरी दुनिया कल रात से 25 नवंबर तक रोज रात को 2 चांद देख पाएगी। दूसरे चांद को मिनी मून कहा जा रहा है। यह मिनी मून कुछ और नहीं, एक विशालकाय एस्ट्रॉयड 2024 PT5 है, जो पिछले कई दिन से धरती की परिक्रमा कर रहा है। करीब 2 महीने तक धरती की परिक्रमा करने के बाद यह एस्ट्रॉयड सूर्य की कक्षा में चला जाएगा। आइए इस एस्ट्रॉयड के बारे में विस्तार से बात करते हैं…

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या भारत में नजर आएगा मिनी मून?

बता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया के दीवानों और खगोल वैज्ञानिकों के लिए यह दुर्लभ खगोलीय घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। अमेरिका के स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिक लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। जब से मिनी मून दिखने का अलर्ट जारी हुआ है, तब से लोगों में भी इसे देखने की उत्सुकता बढ़ रही है, लेकिन क्या लोग मिनी मून को देख पाएंगे? क्या भारत में मिनी मून नजर आएगा? इस तरह के सवाल भी लोगों के मन में हैं, लेकिन स्पष्ट कर दें कि मिनी मून सीधे नंगी आंखों से देखना संभव नहीं होगा। इसे देखने के लिए एक स्पेशल टेलीस्कोप की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें:Video: Landslide देख घुटने लगेंगी सांसें; धनबाद में कोयला खदान में धमाके के साथ दरका मलबे का ‘पहाड़’

---विज्ञापन---

मिनी मून का महाभारत से कनेक्शन

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, कल से दिखाई देने वाले मिनी मून का महाभारत से खास कनेक्शन है। स्पेन के यूनिवर्सिडैड कॉम्प्लूटेंस डी मैड्रिड के रिसर्चर कार्लोस और राउल डे ला फूएंते मार्कोस के रिसर्च पेपर में इन मिनी मून की जो खासियतें बताई गई हैं, वे अर्जुन एस्ट्रॉयड बेल्ट से मिलती जुलती हैं। अर्जुन एस्ट्रॉयड बेल्ट का नाम ‘महाभारत’ के अहम किरदार अर्जुन के नाम पर रखा गया है। इस नाम को अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) से मान्यता प्राप्त है।

यह भी पढ़ें:33 की मौत, 1.20 करोड़ लोग बेघर, 1000 उड़ानें रद्द…Helen तूफान से अमेरिका में कैसे हैं हालात?

---विज्ञापन---

मिनी मून की खासियतें

बता दें कि मिनी-मून की खोज 7 अगस्त को हुई थी। यह एस्ट्रॉयड 10 फीट से 138 फीट साइज का हो सकता है। ऑसम एस्ट्रोनॉमी पॉडकास्ट की होस्ट डॉ. जेनिफर मिलार्ड के अनुसार, एस्ट्रॉयड इस समय 2200 मील प्रति घंटा (3540 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से धरती का चक्कर काट रहा है। धरती से इसकी दूरी 2.6 मिलियन मील है।

यह भी पढ़ें:120KM स्पीड…ड्राइविंग की लाइव स्ट्रीमिंग और 7 की मौत; हादसे से पहले का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

First published on: Sep 28, 2024 01:15 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola