हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मैक्सिको में नेवी का विमान क्रैश, रेस्क्यू पर जाते समय हुआ हादसा, मरीज समेत 5 लोगों की मौत

मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा हो गया। नेवी का एक मेडिकल विमान क्रैश हो गया। विमान रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जा रहा था। हादसे में मरीज समेत 5 लोगों की मौत हो गए। मैक्सिको और अमेरिका की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एक सैन्य मेडिकल विमान क्रैश हो गया। हादसे में मरीज समेत 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि मैक्सिकन नेवी का एक मेडिकल मिशन पर जा रहा था। टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास प्लेन क्रैश हो गया। हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं जांच एजेंसियों ने हादसे के कारण और विमान में सवार लोगों की स्थिति की जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका के टेक्सास राज्य में गैल्वेस्टन के पास मैक्सिको की नौसेना का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान एक मेडिकल मिशन पर था। लैंडिंग करने जा रहा था, तभी कुछ गड़बड़ी हुई। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैक्सिकन नेवी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि गैल्वेस्टन, ह्यूस्टन से करीब 80 KM दक्षिण-पूर्व में है। इससे पहले भी मैक्सिको में इस तरह का हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में विमान हादसा, जेट क्रैश में मशहूर रेसर स्टेट्सविले समेत पूरा परिवार खत्म

विज्ञापन

मामले की पुष्टि हुई है कि विमान गैल्वेस्टन कॉजवे के बेस के पास क्रैश हुआ। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम, क्राइम सीन यूनिट, ड्रोन यूनिट और पेट्रोल टीमों को मौके पर भेजा गया। टीमों ने इलाके की घेर कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मैक्सिकन नेवी ने कहा कि हादसे के बाद सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: मैक्सिको में भयानक विमान हादसा, इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए बिल्डिंग से टकराया प्राइवेट जेट, 7 की मौत

विज्ञापन

बता दें कि 16 दिसबंर को भी मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा हो गया था। एक प्राइवेट जेट इमरजेंसी लैंडिंग करते समय बिल्डिंग से टकरा गया। टक्कर लगते ही विमान में आग लग गई। विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं करीब 130 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola