हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मिडटर्म चुनाव खत्म, फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, बोले- अभी कोई फैसला नहीं लिया लेकिन हम पूरी तरह तैयार

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना पहले के मुकाबले कहीं अधिक हथियारों का निर्माण कर रही है.

विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि अगर हमें ईरान के मामले में आगे बढ़ना पड़ा तो हम पूरी तरह तैयार हैं. (Photo: PTI)

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव खत्म होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर एक बार फिर ईरान को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं. रिपब्लिकन पार्टी को चुनाव में मिली करारी हार के बावजूद ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया है. उन्होंने धमकी भरे लहजे में साफ कहा है कि अमेरिका ने अभी इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन उसकी सेना किसी भी संभावित कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्रंप के इस बयान से मिडिल इस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना पहले के मुकाबले कहीं अधिक हथियारों का निर्माण कर रही है. उन्होंने कहा, ‘हम अभी अपनी सेना के लिए पहले से कहीं ज्यादा हथियार बना रहे हैं. अगर हमें ईरान के मामले में आगे बढ़ना पड़ा तो हम पूरी तरह तैयार हैं.’

यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों की 2 शर्तों से ‘धर्मसंकट’ में सऊदी अरब, मांगा 4.2 लाख करोड़ मुआवजा, दूसरी शर्त ने बढ़ाई टेंशन

विज्ञापन

ईरान पर हमले का विकल्प अभी खुला

ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सैन्य कार्रवाई का विकल्प अभी बंद नहीं हुआ है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका यह तय करेगा कि उसे आगे क्या कदम उठाना है और क्या ईरान की परमाणु क्षमताओं को इस तरह खत्म करना जरूरी है कि वह दोबारा ऐसा करने की स्थिति में न रहे.

परमाणु सेंटर्क को कर सकते हैं तबाह

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को पूरी तरह समाप्त करने का विकल्प मौजूद है. ट्रंप ने दावा किया कि अगर ऐसा किया गया तो ईरान को अपनी ताकत दोबारा खड़ी करने में 25 साल लग सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते कि ईरान के बाकी हिस्सों को भी तबाह करना पड़े, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार ऐसा करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 11 लोगों की मौत और 33 घायल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola