BRICS Summit in India: मिडिल ईस्ट की जंग में ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुश्मनों की तरह लड़ रहे हैं, लेकिन तीनो दोस्त भी हैं, जिसका सबूत अगले महीने भारत में देखने को मिलेगा। दरअसल, ईरान ने अमेरिका के हमलों के जवाब में सऊदी अरब और UAE में अमेरिकी ठिकानों पर हमले करके तबाही मचाई। इस वजह से दोनों देश ईरान के विरोधी बन गए हैं। UAE तो अब ईरान के खिलाफ जंग में उतरने की प्लानिंग कर रहा है और अमेरिका का साथ देने का ऐलान कर चुका है।
‘ईरान ने सीजफायर का किया अनुरोध’, ट्रंप का एक और दावा; तेहरान से भी तुरंत आया जवाब
ब्रिक्स के सदस्य देश ईरान-UAE और सऊदी अरब
दरअसल, मामला यह है कि युद्ध के मैदान में एक दूसरे के आमने-सामने होने के बावजूद तीनों देश एक टेबल पर बैठकर दोस्तों की तरह चर्चा करने भी दिखेंगे। कहने का मतलब यह है कि बेशक तीनों देशों में अभी तनाव बना हुआ है, लेकिन असल में वे दोस्त हैं और एक इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर हैं, जिसकी बैठक अगले महीने भारत में होने जा रही है। जी हां, भारत में 14-15 मई को 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, जिसके मेंबर ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी हैं।
14 और 15 मई को नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026
बता दें कि भारत 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। नई दिल्ली में 14-15 मई को सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। भारत की ओर से सदस्य देशों रूस, ईरान, UAE, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका को निमंत्रण भेज दिया गया है। ब्रिक्स ग्रुप के फाउंडर मेंबर ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका है। वहीं साल 2024 में मिस्र, इथोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एवं साल 2025 में इंडोनेशिया को भी ब्रिक्स ग्रुप का मेंबर बनाया गया था।
ईरान की ब्रिक्स से युद्ध का विरोध करने की अपील
बता दें कि ब्रिक्स के सदस्य देशों की कुल अनुमानित जनसंख्या 3.9 अरब है, जो वैश्विक जनसंख्या का 48 प्रतिशत है। रूस की ओर से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बैठक में भाग लेंगे, इसकी पुष्टि हो चुकी है। गत 14 मार्च को ईरान की अपील के बाद भारत ने बयान जारी किया कि मिडिल ईस्ट के युद्ध पर ब्रिक्स देशों का जॉइंट स्टेटमेंट आना मुश्किल होगा। हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि ब्रिक्स के कुछ देश युद्ध का हिस्सा हैं, इसलिए युद्ध के खिलाफ संयुक्त बयान करना संभव भी नहींं हैं।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
13 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
15 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
17 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
19 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
21 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines