US Israel Iran War Update: ईरान और अमेरिका-इजराइल की जंग के 21 दिन पूरे हो गए हैं। वहीं आज 22वें दिन ईरान ने अमेरिका के मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला किया। ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस ‘डिएगो गार्सिया’ पर लंबी दूरी की 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। एक मिसाइल उड़ान के दौरान फेल हो गई, वहीं दूसरी मिसाइल को अमेरिकी युद्धपोत के SM-3 इंटरसेप्टर से दागी गई मिसाइल ने आसमान में ही उड़ा दिया।
ब्रिटेन के जंग में कूदने के बाद हमला किया
ईरान ने अमेरिकी सैन्य बेस पर आज शनिवार को हमला किया। हिंद महासागर में ब्रिटेन और अमेरिका का डिएगो गार्सिया मिलिट्री बेस है। ब्रिटेन के द्वारा अमेरिका को ईरान पर हमले करने के लिए अपने मिलिट्री बेस दे दिए गए हैं। ब्रिटेन के इस फैसले के बाद ही ईरान ने अमेरिका और ब्रिटेन के जॉइंट मिलिट्री बेस पर हमला किया। वहीं मिडिल ईस्ट की सीमा से बाहर ईरान ने पहली बार और अब तक का सबसे बड़ा हमला किसी अमेरिकी ठिकाने पर किया है।
दागी गईं दोनों मिसाइलें टारगेट से चूकीं
बता दें कि ईरान ने डिएगो गार्सिया को टारगेट करके 2 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें तो दागीं, लेकिन वे टारगेट तक पहुंचने से पहले ही नाकाम हो गईं। एक मिसाइल उड़ते ही गिर गई और दूसरी मिसाइल का इंटरसेप्शन पूरी तरह सफल रहा। वहीं अमेरिकी-ब्रिटिश बेस को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचा। गौरतलब है कि ब्रिटेन की सरकार ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और ईरान पर हमले करने के लिए अमेरिका को अपने मिलिट्री बेस इस्तेमाल के लिए दे दिए हैं।
मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा ब्रिटेन, अमेरिका को ईरान पर हमले करने के लिए दिए अपने मिलिट्री बेस
मध्य पूर्व में अमेरिका की नई तैनाती
बता दें कि मध्य पूर्व के बाद अब होर्मुज स्ट्रेट में महायुद्ध छिड़ा हुआ है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा का संकल्प लिया है और इसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। हालातों को देखते हुए अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। 3 अतिरिक्त युद्धपोत और करीब 2500 मरीन भेज दिए हैं, जिसके बाद मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या लगभग 50,000 हो गई है। ऐसे में जंग के अभी खत्म होने के आसार नहीं हैं।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
5 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
5 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
7 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
15 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
16 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
19 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
21 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
21 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines