Mexico Bus Accident: मेक्सिको में प्रवासियों को ले जा रही बस पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने पुएब्ला राज्य के अधिकारियों के हवाले से बताया कि वेनेज़ुएला, कोलंबिया और मध्य अमेरिका से प्रवासियों को ले जा रही बस मध्य मेक्सिको में पलट गई।
पुएब्ला के आंतरिक मंत्री जूलियो हुएर्ता के हवाले से बताया गया कि दुर्घटना रविवार दोपहर एक राजमार्ग पर हुई जब 45 यात्रियों को लेकर बस उत्तर की ओर जा रही थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना के समय 15 लोगों की मौत हो गई। अन्य 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की बाद में मौत हो गई। पांच अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।
और पढ़िए – UPI-PayNow Linkage: पीएम मोदी बोले- ये कनेक्टिविटी दोनों देशों के लोगों के लिए गिफ्ट है
मृतकों में बस का ड्राइवर और सहायक भी शामिल
जानकारी के मुताबिक, टूर्स टूरिस्टिकोस मदीना नाम की एक निजी बस लाइन की ओर से चलाई जाने वाली यात्री बस दक्षिणी मैक्सिकन के तपचुला से मैक्सिको सिटी जा रही थी। हादसे में मरने वाले 17 लोगों में बस चालक और सहायक शामिल थे। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सीमा की ओर जाते हुए मेक्सिको को पार करने के लिए प्रवासी अक्सर खतरनाक रास्तों का इस्तेमाल करते हैं।
कोलंबिया के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि मरने वालों में एक 56 वर्षीय कोलंबियाई व्यक्ति भी शामिल था और तीन कोलंबियाई जीवित बचे लोगों (दो पुरुष और एक महिला) को पुएब्ला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मैक्सिकन मीडिया के मुताबिक, बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में बस के कुछ हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
भूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
33 mins ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
10 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
15 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
22 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
23 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines