Mexico Crime News: मैक्सिको में एक 32 साल के शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसका दिमाग टैकोस में मिलाकर खा गया। इसके बाद खोपड़ी को एशट्रे बना डाला। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी शख्स को 2 जुलाई को प्यूब्लो में उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। उसे मीडिया ने नरभक्षी करार दिया है।
हत्यारोपी अल्वारो पेशे से बिल्डर है। उसकी शादी पिछले साल मारिया मोंटसेराट के साथ हुई थी। मारिया पहले से शादीशुदा थी। उसकी पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी 23 साल की और छोटी बेटी 12 साल की है। अल्वारो ने 29 जून को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि सांता मुएर्टे (हमारी लेडी ऑफ होली डेथ) और शैतान ने उसे पत्नी की हत्या करने का आदेश दिया था।
शरीर के किए टुकड़े, प्लास्टिक बैग में भरकर फेंका
आरोपी ने टैकोस में अपनी पत्नी के दिमाग का हिस्सा खाने और उसकी टूटी हुई खोपड़ी को ऐशट्रे के रूप में इस्तेमाल करने की बात कबूल की है। उसने पीड़िता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसे एक प्लास्टिक बैग में रख दिया।
सौतेली बेटी से बोला- मैंने तुम्हारी मां को मार दिया
हत्या के दो दिन बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी सौतेली बेटी को अपना अपराध कबूल करने के लिए बुलाया। पीड़िता की मां मारिया एलिसिया मोंटिएल सेरान ने बताया कि उसने अपनी एक बेटी से कहा कि वह आकर अपनी मां को ले जाए क्योंकि मैंने पहले ही उसे मार डाला है और बैग में डाल दिया है।
बेटियों का किया यौन उत्पीड़न
सेरान ने कहा कि अल्वारो ने उनकी बेटी के शरीर को छूरी, छेनी और हथौड़े से काट डाला। ऐसा करने से पहले उसने ड्रग्स लिया था। परिवार ने उन पर पीड़ित की बेटियों को शारीरिक और यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। इस बीच, पुलिस को जांच के दौरान उनके घर में एक काले जादू की वेदी भी मिली।
यह भी पढ़ें: US Chemical Weapons: अमेरिका ने खत्म किया केमिकल हथियारों का जखीरा, खर्च किए तीन लाख करोड़ रुपए
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
5 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
8 hrs agoLIVE: विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत
8 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
9 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
9 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
17 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
21 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
23 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 day agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines