Melinda Gates on Divorce with Bill Gates: बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के तलाक को 3 साल हो चुके हैं। दुनिया के सबसे महंगे तलाक में से एक बिल और मेलिंडा गेट्स के अलगाव ने खूब चर्चा बटोरी थी। 27 साल की हैप्पी मैरिड लाइफ के बाद दोनों ने अचानक अलग होने का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। हालांकि बिल गेट्स से तलाक के बाद मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के जीवन में क्या बदलाव आए हैं? 3 साल बाद मेलिंडा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
अब मेरी अलग पहचान – मेलिंडा
एक इंटरव्यू के दौरान मेलिंडा गेट्स ने अपनी नई जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि इस तलाक के बाद उनका अस्तित्व पूरी तरह से बदल चुका है। अब लोग उन्हें बिल गेट्स की पत्नी के तौर नहीं बल्कि उनके खुद के नाम से जानते हैं। मेलिंडा गेट्स ने कहा कि अब मैं सबसे अपनी पहचान के साथ मिलती हूं। सच कहूं तो इससे बहुत अच्छा ऐहसास होता है।
यह भी पढ़ें- 32 करोड़ में बिका आइंस्टीन का 85 साल पुराना खत! परमाणु बम को लेकर लिखी थी बड़ी बात, जानें पूरा मामला
मेलिंडा गेट्स की जिंदगी का बेस्ट पार्ट
मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने कहा कि जब मैं बिल गेट्स के साथ प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के ऑफिस में जाती थी तो लोग पहले उनसे मिलते थे और बाद में मेरी तरफ देखते थे। मुझे बीच में बोलना पड़ता था, तब लोगों का ध्यान मेरी तरफ जाता था कि मैं भी यहां मौजूद हूं। मैंने कई दशकों तक लोगों का यह बर्ताव झेला है। मगर अब बिल गेट्स से अलग होने के बाद मेरी खुद की पहचान है और लोग मुझसे मिलने के मेरे पास आते हैं ना कि बिल गेट्स की वजह से। यह मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट पार्ट है।
कमला हैरिस का समर्थन
बता दें कि बिल गेट्स के तलाक के बाद मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने बिल और मेलिंडा फाउंडेशन भी छोड़ दिया। अब वो अपनी खुद की कंपनी पर फोकस करती हैं। मेलिंडा गेट्स का पूरा ध्यान महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं पर है। इसके अलावा वो अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी समर्थन करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रंप की फिर हत्या की कोशिश, जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे, एके-47 जैसी बंदूक से चली गोली
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
6 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
15 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
17 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
18 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
20 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
20 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines