डोनाल्ड ट्रंप से नफरत करती हैं मेलानिया! कमला हैरिस का कर रहीं सपोर्ट? पूर्व साथी का चौंकाने वाला दावा

Donald And Melania Trump: व्हाइट हाउस के पूर्व कम्युनिकेशन डायरेक्टर ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया उनसे नफरत करती हैं। इस रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला जिसने अमेरिकी राजनीति में अटकलों का नया दौर शुरू कर दिया है।

Donald Trump And Melania Trump

अपनी पत्नी मेलानिया के साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (एएनआई फाइल)

US Presidential Election 2024 : व्हाइट हाउस के पूर्व कम्यूनिकेशंस डायरेक्टर एंथनी स्कारामुची ने एक ऐसा दावा किया है जिसने अमेरिकी राजनीति में खलबली मचा दी है। एंथनी का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया आगामी राष्ट्रपति चुनाव में चुपचाप कमला हैरिस की जीत की कामना कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि मेलानिया कमला हैरिस का सपोर्ट इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह डोनाल्ड ट्रंप से नफरत करती हैं। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार फिर राष्ट्रपति चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रिपब्लिकन कैंडिडेट ट्रंप के सामने डेमोक्रेट्स की ओर से भारतीय मूल की कमला हैरिस मैदान में हैं।

ट्रंप की कैंपेन से दूर रही हैं मेलानिया

मीडियासटच (MediasTouch) पॉडकास्ट में अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान एंथनी ने दावा किया कि कमला हैरिस की जीत को लेकर जितना उत्साहित मेलानिया ट्रंप हैं उतना तो खुद कमला हैरिस नहीं हैं। एंथनी के इस बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। खास बात यह है कि मेलानिया ट्रंप इस बार अपने पति की चुनावी रैलियों से बिल्कुल दूर रही हैं। उन्हें केवल कुछ फंडरेजिंग इवेंट्स में देखा गया था। इसके अलावा वह पेंसिल्वेनिया में हुई उस रैली में भी शामिल हुई थीं जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की कथित रूप से हत्या करने की कोशिश की गई थी। एंथनी का कहना है कि मेलानिया इस बार ट्रंप की जगह कमला को व्हाइट हाउस जाते देखना चाहती हैं।

11 दिन व्हाइट हाइस में रहे थे एंथनी

पॉडकास्ट के होस्ट बेन माइसेलस के साथ बात करते हुए एंथनी ने कहा कि मेरी पत्नी भी डोनाल्ड ट्रंप से उतनी ही नफरत करती है, जितनी मेलानिया करती है। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेलानिया की तुलना में किसी शो के होस्ट का भी व्यवहार ट्रंप के प्रति ज्यादा नर्म रहता है। बता दें कि एंथनी साल 2017 में 11 दिन के लिए (21 जुलाई से 31 जुलाई) व्हाइट हाउस में हर तरह के कम्युनिकेशन के लिए जिम्मेदार थे। इसके बाद ट्रंप ने उन्हें निकाल दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार एंथनी की नियुक्ति के अगले ही दिन व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी शान स्पाइसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह एंथनी की नियुक्ति से कतई खुश नहीं थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ