Kamala Harris की टीम ने Trump के इंटरव्यू का बनाया मजाक, लोग बोले-ओलंपिक मेडल मिलना चाहिए

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी कमला हैरिस पर कई आरोप लगाए।

Donald Trump

कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप।

विज्ञापन

Kamala Harris Social Media Team: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का X स्पेस पर इंटरव्यू हुआ। खुद X के मालिक और बिजनेसमैन एलन मस्क ने ये इंटरव्यू लिया। दरअसल, ये इंटरव्यू सुबह 5:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण ये लगभग 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस की सोशल मीडिया टीम ने Truth सोशल मीडिया नेटवर्क पर इस इंटरव्यू का मजाक बनाया।

बता दें इस नेटवर्क के मालिक डोनाल्ड ट्रम्प हैं।  हालांकि देर से इंटरव्यू शुरू होने पर एलन मस्क ने इस पर स्पष्टीकरण दिया। उनका कहना था कि तकनीकी दिक्कतों के चलते ऐसा हुआ, ये बड़ा साइबर अटैक था। बता दें इससे पहले 2023 राष्ट्रपति चुनाव में भी रिपब्लिक पार्टी के प्रचार अभियान के लॉन्च के दौरान X पर तकनीकी दिक्कतें आई थीं। लोग इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे कमेंट

दरअसल, Truth सोशल मीडिया नेटवर्क पर डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से 2023 राष्ट्रपति चुनाव में आई तकनीकी दिक्कतों का मजाक बनाया गया था। इसी को कमला हैरिस की टीम ने रिशेयर किया है। इस पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ले लिखा कमला हैरिस की टीम को ओलिंपक गोल्ड मिलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने ट्रंप के लिए लिखा कि आज तो ट्रोलर खुद ट्रोल हो गया।

इंटरव्यू में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी कमला हैरिस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इनकी नीतियों की वजह से देश में 100 सालों में सबसे ज्यादा महंगाई है। मस्क को अपने इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग बेहद चालाक और क्रूर नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ