हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एक करोड़पति ऐसी जो खाती है बिल्लियों का खाना, आलीशान बंगला है आशियाना

विज्ञापन
US Millionaires Aimee Elizabeth

US Millionaires Aimee Elizabeth Who eats cat food to survive: जिंदगी में सभी की एक तमन्ना होती है कि उसके पास बेशुमार दौलत हो। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार होता है। सभी चाहते हैं किसी के सामने कभी हाथ न फैलाना पड़े। किसी चीज को पाने की इच्छा हो तो वह उसे खरीद ले। लेकिन एक ऐसी करोड़पति महिला है, जिसके पास अकूत संपत्ति है। लेकिन दुनिया में उनका नाम सबसे गरीब करोड़पति के तौर पर शुमार है। कंजूसी की ऐसी लत है कि वह खाने की जगह बिल्लियों का खाना खाती हैं।

8 हजार हर महीने का खर्च

अमेरिका के लॉस वेगास में रहने वाली एमी एलिजाबेथ करोड़ों रुपए की मालकिन हैं। कभी उनके पास रहने के लिए घर नहीं था। उनकी गरीबी से निकलकर करोड़पति बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है। एमी ने नौकरी से 38 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया और उनकी कुल संपत्ति 5.3 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जैसा कि आखिरी बार जनवरी 2023 में यूके के आउटलेट्स ने बताया था। लेकिन वह इसे खर्च करके अपनी संपत्ति का आनंद नहीं लेती हैं।

एलिजाबेथ हर महीने $1000 के मामूली बजट को खर्च करती हैं, जो भारत में 83,105 रुपए के बराबर है। वह हर साल नई चीजें खरीदने से बचकर $200,000 (1,66,21,000 रुपए) बचाती है। वह एक शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं जो उसे तलाक के समझौते में मिला था।

इसलिए खाती हैं बल्लियों का खाना

करोड़पति एमी एलिजाबेथ एक बेस्ट सेलर लेखिका रह चुकी हैं। एलिजाबेथ हर छोटे से पैसे को बचाना पसंद करती है और बिल्ली के खाने को खाती हैं। क्योंकि इंसानों के खाने की तुलना में यह सस्ता है। जब वह अपने दोस्तों से मिलने आती है तो वह उनके लिए बिल्ली के भोजन के साथ सैंडविच बनाती हैं।

मेरी आदतें अजीब, पर फर्क नहीं पड़ता

एमी कहती हैं कि मैं अपना वॉटर हीटर बंद रखती हूं। मुझे शॉवर लेने के लिए इसे गर्म करने में 22 मिनट लगते हैं। इसलिए मैं इसे हर सुबह उठते ही चालू कर देती हूं। मैं इसे 22 मिनट के लिए सेट करती हूं ताकि मुझे पता चल सके कि मेरा शॉवर कब तैयार होगा। क्योंकि मैं उस वॉटर हीटर का और मिनट बर्बाद नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि मेरी आदतें लोगों को अजीब लगती है। लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें: Unique innovation: इस बड़ी कंपनी ने AI Robot को बनाया CEO, VIDEO में देखिए कैसे करती है काम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें