सऊदी अरब में मक्का और कई अन्य हिस्सों में अचानक सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया. यह अलर्ट सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए भेजे गए हैं. सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है.
मक्का में संभावित खतरे को लेकर चेतावनी
सऊदी सिविल डिफेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि मक्का शहर में खतरे को लेकर नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म से चेतावनी जारी की गई थी. हालांकि, कुछ मिनट बाद ही ये अलर्ट हटा दिए गए. पिछले कुछ हफ्तों में भी सऊदी अरब में इस तरह के अलर्ट जारी हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कई बार अलर्ट के बाद यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से हमलों की घटनाएं सामने आई हैं.
लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया
सिविल डिफेंस ने लोगों से शांत रहने और तुरंत किसी सुरक्षित जगह जाने को कहा. लोगों को सलाह दी गई कि वे किसी इमारत के अंदर या ऐसी जगह रहें जो खिड़कियों से दूर हो. लोगों से कहा गया कि खतरा खत्म होने तक घर या इमारत से बाहर न निकलें. खुले इलाकों, खिड़कियों, शीशों, बालकनी और छत से दूर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही भीड़भाड़ या किसी भी खतरनाक जगह पर जाने से बचने को कहा गया.
बाहर या सड़क पर मौजूद लोगों के लिए भी निर्देश
जो लोग बाहर थे, उन्हें नजदीकी इमारत में जाने या किसी मजबूत दीवार जैसी जगह के पीछे शरण लेने को कहा गया. वाहन चला रहे लोगों को सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोकने की सलाह दी गई, खासकर पुलों और ऊंची इमारतों से दूर रहने को कहा गया. सिविल डिफेंस ने लोगों से खतरनाक जगहों की तस्वीरें लेने या वहां जाने से भी बचने की अपील की.
खतरा दिखे तो इन नंबरों पर करें संपर्क
अधिकारियों के मुताबिक, मक्का, मदीना, रियाद और ईस्टर्न प्रोविंस में खतरा लगते ही 911 पर संपर्क करने को कहा गया है. सऊदी अरब के अन्य हिस्सों में 998 नंबर पर सूचना देने को कहा गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों से मिलने वाले निर्देशों पर भरोसा करें और उनके अनुसार ही कदम उठाएं.
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
11 mins ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
31 mins agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
59 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
13 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
17 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
22 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines