MEA Travel Advisory On Israel and Iran Tension : हमास से युद्ध के बीच अब इजरायल और ईरान आमने-सामने आ गए हैं। दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने भारतीय के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने अपने देश के लोगों को ईरान और इजरालय की यात्रा न करने की सलाह दी है।
एक तरफ इजरायल हमास से युद्ध में उलझा है तो दूसरी तरफ पुराने प्रतिद्वंद्वी ईरान भिड़ने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान अगले 48 घंटे के अंदर अटैक कर सकता है तो वहीं इजरायल भी मुकाबला करने के लिए तैयारी कर रहा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती टेंशन को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने ईरान और इजरायल के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
यह भी पढ़ें : खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सरगना प्रभजीत सिंह पकड़ा, आतंकियों के भर्ती नेटवर्क को चलाता था
MEA Travel Advisory
भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें भारतीय
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और इजरायल की यात्रा भारतीय न करें। अगले आदेश तक लोग दोनों देश जाने से बचें। साथ ही MEA ने ईरान और इजरायल में इस वक्त मौजूद भारतीयों से अपील की है कि वे भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें और अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें।
यह भी पढ़ें : पप्पू यादव से कहीं अधिक अमीर हैं पत्नी रंजीत रंजन, जानें कितनी है कुल संपत्ति
जानें दोनों देशों के बीच तनाव की क्या है वजह
आरोप है कि इजरायल ने एक अप्रैल को सीरिया के दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। इस पर ईरान ने हमले का बदला लेने की कसम खाई है। हालांकि, इजरायल ने सार्वजनिक रूप से बयान जारी कर कहा कि उनके द्वारा यह हमला नहीं किया गया है, लेकिन ईरान इसके लिए उसे ही जिम्मेदार मान रहा है। इसे लेकर ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
23 mins agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
59 mins agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
11 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
12 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
13 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
14 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
18 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
21 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines