MasterChef Australia: मास्टर सेफ ऑस्ट्रेलिया के फेमस जज जॉक जोनफ्रिलो का 46 की उम्र में निधन, सदमे में परिवार

MasterChef Australia, Jock Zonfrillo, Melbourne

Jock Zonfrillo

विज्ञापन

MasterChef Australia: मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया के सेलेब्रिटी जज जॉक जोनफ्रिलो (Jock Zonfrillo) का रविवार को निधन हो गया। उनकी उम्र महज 46 साल थी। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए आई है। उनके परिवार ने निधन के बारें में बताया है। पूरा परिवार सदमे में है। वहीं जोनफ्रिलो के फैंस भी शोक में है। उनका शो सोमवार आज से शुरू होना था। फिलहाल नए एपिसोड को टेलीकास्ट न करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया बयान

जॉक जोनफ्रिलो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके परिवार ने बयान जारी किया है। जिसमें लिखा, ‘हमारा दिल पूरी तरह से टूट चुका है। हम उसके बिना कैसे जिंदा रहेंगे, हमें काफी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि जॉक का कल निधन हो गया। जॉक के बारें में इतने शब्द हैं, इतनी कहानियां हैं, लेकिन इस वक्त उन्हें लेकर बहुत भावुक हैं और उन्हें शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। जॉक की सफलता में जो लोग साथ रहे, उनके साथी बने वो काफी भाग्यशाली थे।

हम आपसे विनती करते हैं कि कृपया हमें शोक करने दें। इस अपूरणीय क्षति के लिए पूरे परिवार को उनके एक पति, पिता, भाई, बेटे और दोस्त के तौर पर याद करने के लिए थोड़ा स्पेस दें।

विज्ञापन

प्रीमियर से पहले जोनफ्रिलो का निधन

मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के नए एपिसोड का प्रीमियर सोमवार रात होना था। लेकिन इसके प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। अभी जॉक के मौत के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

जोनफ्रिलो का जन्म ग्लासगो में हुआ था। उनके पिता इटली के और मां स्कॉटिश थीं। 15 साल की उम्र में द टर्नबेरी होटल में शेफ की ट्रेनिंग ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ