---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Video: जकार्ता की जामी मस्जिद में लगी भीषण आग, गिरा विशाल गुंबद

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के जकार्ता में इस्लामिक सेंटर मस्जिद का विशाल गुंबद बुधवार को भीषण आग के बाद गिर गया। बड़े गुंबद में बुधवार (19 अक्टूबर) को भीषण आग लग गई, जिसके बाद वह नीचे गिर गया। इस घटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी पढ़ें – ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के जकार्ता में इस्लामिक सेंटर मस्जिद का विशाल गुंबद बुधवार को भीषण आग के बाद गिर गया। बड़े गुंबद में बुधवार (19 अक्टूबर) को भीषण आग लग गई, जिसके बाद वह नीचे गिर गया। इस घटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभी पढ़ें ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने दिया अपने पद से इस्तीफा

---विज्ञापन---

हालांकि, स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। बताया जा रहा है कि गुंबद परिसर में आग तब लगी, जब इसके रिनोवेशन का काम चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गुंबद ही ढह गया। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि मस्जिद की मरम्मत का काम करने वाली ठेकेदार कंपनी के चार कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।

---विज्ञापन---

गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार गुंबद लगी आग को बूझाने की कोशिश की जा रही थी, तभी ये गिर गया। हालांकि, आग काफी पहले से लगी थी, इसलिए आसपास से लोगों को हटा लिया गया था। आग लगने के बाद दमकलकर्मियों को सूचाना दी गई थी। इसके बाद मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां आ गई थीं।

अभी पढ़ें यूक्रेन में हालत बिगड़े, भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द भारत लौटने की एडवाइजरी जारी

---विज्ञापन---

 

https://twitter.com/crypto_watcher1/status/1582839967218225154

---विज्ञापन---

वीडियो फुटेज में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले के गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है। वीडियो में बड़ा गुंबद तास के पत्ते की तरह धाराशाई होते दिख रहा है। वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 20, 2022 09:29 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola