Mariam Solaimanakhil: भारत-पाकिस्तान की टेंशन के बीच अफगानिस्तान की संसद की सदस्य मरियम सोलाईमानखिल के बयान सामने आए हैं। ANI के साथ इंटरव्यू में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर भी बात की। मरियम ने पाकिस्तान पर कई आरोप लगाए और भारत को हमेशा से ही अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त बताया। मरियम ने कहा कि ‘पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध हुआ, हमने अफगानों की एकजुटता देखी है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘पूरे दिल से अफगानी लोग भारत के साथ खड़े हैं।’ जानिए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ और क्या कुछ कहा।
कौन हैं मरियम सोलाईमानखिल?
मरियम सोलाईमानखिल अफगानिस्तान की निर्वासित संसद की सदस्य हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका जन्म साल 1984 में कैलिफोर्निया में हुआ था। वहीं, 2017 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स से मीडिया स्टडीज में BS की डिग्री हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने अफगानिस्तान जाने से पहले अमेरिका में ब्यूटीशियन का काम भी किया है। सोलाईमानखिल को तालिबान के विरोधी के तौर पर भी जाना जाता है।
ये भी पढ़ें: क्या रूस-यूक्रेन में सीजफायर होगा? 3 साल में पहली बार शांति वार्ता आज, रूसी डेलिगेशन फाइनल
अफगान लोग भारत के साथ भारत के साथ खड़े
मरियम सोलाईमानखिल ने अफगान लोगों को मदद देने के लिए भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘संघर्ष के समय में अफगान के लोग भारत के साथ खड़े रहे हैं। मुझे लगता है कि भारत हमेशा से ही अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त रहा है।’ मरियम ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि जब भी पाकिस्तान और भारत के बीच जंग हुई, हमने अफगानों की एकजुटता देखी। अफगानियों ने कहा कि हम भारत के साथ खड़े हैं। हम झूठ को समझते हैं, हम पाकिस्तान के साथ खड़े नहीं होंगे।’ उन्होंने अफगानियों और भारत के लोगों को सच्चे भाई और बहन बताया।
‘भारत ने जो किया वह जरूरी था’
मरियम ने भारत और पाकिस्तान की टेंशन पर कहा कि ‘भारत ने जो किया वह जरूरी था। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। वे कश्मीर में घुसे और उन्होंने निर्दोष लोगों की जान ली। आप इसे आसानी से नहीं जाने दे सकते और भारत जो किया, वह बहुत ही जिम्मेदाराना है। वे आतंकवाद की चौकियों, आतंकवादी शिविरों और उन जगहों पर हमला कर रहे हैं, जहां सेना पाकिस्तान में आतंकवादियों को और अधिक पनपने में मदद कर रही है।’
पाकिस्तान से सब परेशान
पाकिस्तान से परेशान रहने वालों की संख्या काफी है। उन पर मरियम सोलाईमानखिल ने कहा कि ‘केवल बलूच ही नहीं, पश्तून, सिंधी और यहां तक कि पंजाबी भी हर कोई उस सैन्य तानाशाही से परेशान है। उन्होंने कहा कि ‘बलूचिस्तान में हमारे पास महरंग बलूच जैसे शांतिपूर्ण और अहिंसक कार्यकर्ता हैं, जो जेल में हैं, लेकिन आतंकवादी आजादी से घूमते हैं। बलूचिस्तान में दशकों से जबरन गायब किया जा रहा है और हत्याएं हो रही हैं।’ वह कहती हैं कि ‘पाकिस्तान अमेरिका को बलि का बकरा बनाता है, आतंकवादियों को पनाह देता है और दुनिया को धमकाता है।’
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स से रेडिएशन लीक होने का दावा, परमाणु एजेंसी ने बताई सच्चाई
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
18 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines