---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन हैं मरियम सोलाईमानखिल? बोलीं, ‘पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध हुआ तो हम…’

Mariam Solaimanakhil: भारत-पाकिस्तान की टेंशन के बीच अफगानिस्तान की संसद की सदस्य मरियम सोलाईमानखिल ने भारत की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कहा कि वह अमेरिका को बलि का बकरा बनाता है और आतंकवादियों को पनाह देता है।

---विज्ञापन---

Mariam Solaimanakhil: भारत-पाकिस्तान की टेंशन के बीच अफगानिस्तान की संसद की सदस्य मरियम सोलाईमानखिल के बयान सामने आए हैं। ANI के साथ इंटरव्यू में  उन्होंने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर भी बात की। मरियम ने पाकिस्तान पर कई आरोप लगाए और भारत को हमेशा से ही अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त बताया। मरियम ने कहा कि ‘पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध हुआ, हमने अफगानों की एकजुटता देखी है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘पूरे दिल से अफगानी लोग भारत के साथ खड़े हैं।’ जानिए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ और क्या कुछ कहा।

कौन हैं मरियम सोलाईमानखिल?

मरियम सोलाईमानखिल अफगानिस्तान की निर्वासित संसद की सदस्य हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका जन्म साल 1984 में कैलिफोर्निया में हुआ था। वहीं, 2017 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स से मीडिया स्टडीज में BS की डिग्री हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने अफगानिस्तान जाने से पहले अमेरिका में ब्यूटीशियन का काम भी किया है। सोलाईमानखिल को तालिबान के विरोधी के तौर पर भी जाना जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या रूस-यूक्रेन में सीजफायर होगा? 3 साल में पहली बार शांति वार्ता आज, रूसी डेलिगेशन फाइनल

अफगान लोग भारत के साथ भारत के साथ खड़े

मरियम सोलाईमानखिल ने अफगान लोगों को मदद देने के लिए भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘संघर्ष के समय में अफगान के लोग भारत के साथ खड़े रहे हैं। मुझे लगता है कि भारत हमेशा से ही अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त रहा है।’ मरियम ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि जब भी पाकिस्तान और भारत के बीच जंग हुई, हमने अफगानों की एकजुटता देखी। अफगानियों ने कहा कि हम भारत के साथ खड़े हैं। हम झूठ को समझते हैं, हम पाकिस्तान के साथ खड़े नहीं होंगे।’ उन्होंने अफगानियों और भारत के लोगों को सच्चे भाई और बहन बताया।

---विज्ञापन---

‘भारत ने जो किया वह जरूरी था’

मरियम ने भारत और पाकिस्तान की टेंशन पर कहा कि ‘भारत ने जो किया वह जरूरी था। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। वे कश्मीर में घुसे और उन्होंने निर्दोष लोगों की जान ली। आप इसे आसानी से नहीं जाने दे सकते और भारत जो किया, वह बहुत ही जिम्मेदाराना है। वे आतंकवाद की चौकियों, आतंकवादी शिविरों और उन जगहों पर हमला कर रहे हैं, जहां सेना पाकिस्तान में आतंकवादियों को और अधिक पनपने में मदद कर रही है।’

पाकिस्तान से सब परेशान

पाकिस्तान से परेशान रहने वालों की संख्या काफी है। उन पर मरियम सोलाईमानखिल ने कहा कि ‘केवल बलूच ही नहीं, पश्तून, सिंधी और यहां तक कि पंजाबी भी हर कोई उस सैन्य तानाशाही से परेशान है। उन्होंने कहा कि ‘बलूचिस्तान में हमारे पास महरंग बलूच जैसे शांतिपूर्ण और अहिंसक कार्यकर्ता हैं, जो जेल में हैं, लेकिन आतंकवादी आजादी से घूमते हैं। बलूचिस्तान में दशकों से जबरन गायब किया जा रहा है और हत्याएं हो रही हैं।’ वह कहती हैं कि ‘पाकिस्तान अमेरिका को बलि का बकरा बनाता है, आतंकवादियों को पनाह देता है और दुनिया को धमकाता है।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स से रेडिएशन लीक होने का दावा, परमाणु एजेंसी ने बताई सच्चाई

First published on: May 15, 2025 08:56 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola