हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पोलैंड की ज्वैलरी शॉप में पुतले ने की चोरी; नहीं पकड़ पाई इंसानी आंख, CCTV से खुला राज

Mannequin Stolen Jewelry in Poland: पोलैंड की ज्वैलरी शॉप में चोरी की एक अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक चोर यहां घंटों पुतलों के बीच खड़ा और फिर दांव खेल गया।

विज्ञापन

कहते हैं कि चोर के पैर नहीं होते। इसका मतलब है कि चोरी करने वाला किसी भी जगह ज्यादा वक्त नहीं बिताना चाहता। बिता भी नहीं सकता, क्योंकि हर कोई जानता है अगर वह टाइम लगाएगा तो पकड़ा जाएगा। इसके उलट हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें चोर ने एक जगह घंटों बिताए। ऐसा भी नहीं था कि वह कोई सूना पड़ा घर था। यह घटना एक ज्वैलरी शॉप थी और खुली हुई थी, लेकिन बावजूद इसके चोर ने यहां कोई पांच-दस मिनट नहीं, बल्कि घंटों गुजारे और फिर अपना काम करके चलता बना। असल में यह उसके प्लान का हिस्सा था। जानें क्या है दिलचस्प कहानी…

चोरी की यह अनोखी वारदात पोलैंड के राजधानी नगर वारसॉ की है। अंग्रेजी न्यूज प्लेटफॉर्म डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यहां रैंगलर बार्बी नामक एक ज्वैलरी शॉप में चोरी करने आया चोर दुकान में शो के लिए खड़े किए गए पुतलों के बीच खड़ा हो गया। वह घंटों तक इतने जबरदस्त तरीके से पुतला बनकर खड़ा रहा कि किसी को उसके इंसान होने का अहसास ही नहीं हुआ। जब उसे यकीन हो गया कि दुकान पर मौजूद सिक्युरिटी गार्डों को उस पर शक नहीं हुआ तो उसने अपना काम कर दिया।

टॉयलेट साफ कर रही थी महिला, सीट से अचानक निकला 12 फीट लंबा खतरनाक सांप; क्या हुआ फिर-देखें VIDEO

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बाद में दुकान में चोरी का भेद तब खुला, जब यहां से कीमती जेवर चोरी हो जाने की सूचना के बाद इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने आकर सभी सिक्युरिटी गार्ड्स से पूछताछ की-साथ ही दुकान के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। आखिर मानवनिर्मित आंख ने वो राज खोल दिया, जो भगवान की बनाई बहुत सी आंखें भी नहीं पकड़ पाई थी। कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक युवक न सिर्फ यहां घंटों खड़ा रहा, बल्कि यहां चोरी करने के बाद एक स्टॉल पर जाकर कपड़े बदलता और खाना खाते भी दिखाई दिया। पहचान करते हुए पुलिस ने लगभग 22 साल के इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ एक और बड़ी बात यह भी पता चली है कि इस चोरी से मन नहीं भरा तो चोर ने एक मॉल को भी निशाना बना डाला।

और पढ़ें: OMG! व्हिस्की की एक बोतल की बेस प्राइस 15 करोड़ रुपए; नीलाम पता नहीं कितने में होगी

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि पश्चिमी देशों में इस तरह की चोरियां अक्सर सामने आती रहती हैं। चोर कभी खाली घर में खाना बनाकर खाते हैं तो कभी नहाकर छुट्टी मनाने के मकसद से चोरी करते हैं। फिलहाल पुतला बनकर चोरी करने वाले इस युवक की कहानी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोलैंड के पुलिस सूत्रों के अनुसार पता चला कि यह पहले भी इस तरह की चोरियां कर चुका है, लेकिन इस बारे किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। गिरफ्तारी के बाद इस चोर को 3 महीने के रिमांड पर भेजा गया है और कोर्ट की तरफ से दोषी करार दिए जाने के बाद इसे 10 साल तक की जेल हो सकती है।

ऐसी ही और दिलचस्प घटनाओं की जानकारी हासिल करने के लिए लॉग ऑन करें News 24

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola