VIDEO: टॉयलेट साफ कर रही थी महिला, सीट से अचानक निकला 12 फीट लंबा खतरनाक सांप

Big Python Snake In Toilet Sheet: जिंदगी में किस वक्त कहां से कौन सा बड़ा खतरा आ जाए, कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में ऐसा ही एक मामले में एक महिला के उस वक्त होश उड़ गए, जब सफाई करते वक्त टॉयलेट सीट से 12 फीट लंबा सांप निकल आया।

Snake in Toilet Sheet

सोशल मीडिया पर 12 फीट लंबे सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स टॉयलेट सीट से सांप को बाहर निकालते हुए नजर आ रहा है। इस सांप को बाहर निकालने के लिए इस शख्स को काफी मेहनत करनी पड़ रही है। वायरल वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने दिलचस्प कमेंट भी किए हैं।

पकड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी

इस वायरल वीडियो में एक शख्स टॉयलेट सीट से सांप को बाहर निकालते हुए नजर आ रहा है। सांप 12 फीट लंबा है और इस शख्स को उसे सीट से उठाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स काफी मेहनत के बाद भी इससे बाहर नहीं निकल पा रहा है। आखिर में उन्हें सीट खोदनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया।

<

>

धरती पर तो कोई भी नाच ले, लेकिन आसमान में डांस करना आसां नहीं; देखें VIDEO

बताया जा रहा है कि महिला टॉयलेट साफ कर रही थी तभी उसकी नजर इस सांप पर पड़ी, जिसके बाद वह डर गई और बाहर भाग गई। इसके बाद उन्होंने इस सांप के रेस्क्यू के लिए वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया. विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इस सांप को बाहर निकाला। इसे एक्स यूजर @dodo ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 12 फुट का एक अजगर किसी के टॉयलेट से अपना सिर बाहर निकालता दिख रहा है। इस वीडियो को बड़ी संख्या में देखा और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब चार लाख लोग देख चुके हैं और करीब 2 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ