ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में एक शख्स ने अवैध रूप से घुसने की कोशिश की. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे गोली मार दी.

Donald Trump

Credit: Social Media

अमेरिका के फ्लोरिडा में मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लग्जरी रिसॉर्ट Mar-a-Lago में सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है. रविवार देर रात एक शख्स ने रिसॉर्ट में अवैध रूप से घुसने की कोशिश की, जिसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उसे गोली मार दी. इस कार्रवाई में उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप घटना के वक्त रिसॉर्ट में मौजूद नहीं थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 1:30 बजे हुई. करीब 20 साल का एक संदिग्ध युवक रिसॉर्ट के एक सुरक्षित गेट के पास पहुंचा और जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगा. सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने पहले उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वो नहीं माना. खतरे को देखते हुए एजेंट्स ने तुरंत कार्रवाई की और उसे गोली मार दी. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए व्यक्ति के पास हथियार और ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि वो किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था. हालांकि, उसकी पहचान और मकसद को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

मामले की जांच में जुटे अधिकारी

इस घटना में किसी भी सुरक्षाकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है. सीक्रेट सर्विस के जिन एजेंट्स ने फायरिंग की, उन्हें नियमों के तहत प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है, ताकि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की जा सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप मार-ए-लागो में मौजूद नहीं थे. वो उस वक्त वॉशिंगटन डीसी में थे. इसके बावजूद, इस घटना ने अमेरिका में राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, एफबीआई और स्थानीय पुलिस मिलकर इस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी अकेला था या किसी साजिश का हिस्सा. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ