ट्रंप का 'ईरान मास्टरप्लान'! क्या खामेनेई और उनके बेटे को खत्म करने की प्लानिंग कर रही US सेना?

यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक तरफ जहां दोनों पक्षों में वार्ता हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर एक दूसरे को धमकी दे रहे हैं.

Donald Trump

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग ने ट्रंप के सामने कई सैन्य विकल्प रखे हैं.

अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के सामने अली खामेनेई और उनके बेटे की टारगेट किलिंग का ऑप्शन रखा गया है. Axios की एक रिपोर्ट में ट्रंप प्रसाशन के वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्प पेश किए गए हैं. इनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई की टारगेट किलिंग भी शामिल है.

विज्ञापन

रिपोर्ट में ट्रंप के एक वरिष्ठ सलाहकार के हवाले से लिखा गया है कि इस पर भी चर्चा की गई है कि ‘अयातुल्ला, उनके बेटे और मुल्लाओं को खत्म करना होगा.’ ये इशारा खामेनेई और मोज्तबा की ओर था, जिन्हें उनके पिता के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है. हालांकि, सलाहकार ने इस बात पर जोर दिया कि कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग ने ट्रंप के सामने कई सैन्य विकल्प रखे हैं. एक सूत्र ने बताया कि खामेनेई और उनके बेटे को मारने की योजना कई हफ्ते पहले ट्रंप के सामने रखी गई थी. इससे जाहिर होता है कि इस विकल्प पर कुछ समय से विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

बता दें, यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक तरफ जहां दोनों पक्षों में वार्ता हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर एक दूसरे को धमकी दे रहे हैं. गुरुवार को ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा था कि तेहरान को एक सार्थक परमाणु समझौते पर सहमत होना चाहिए, वरना अंजाम बुरा होगा. साथ ही ट्रंप ने था कूटनीति के रास्ते खुले हैं लेकिन अनिश्चित काल के लिए नहीं.

विज्ञापन

ट्रंप ने कहा था, ‘हमें ईरान के साथ एक सार्थक समझौता करना होगा. अच्छी बातचीत हो रही है. इतिहास रहा है कि ईरान के साथ सार्थक समझौता करना आसान नहीं है. हमें एक सार्थक समझौता करना ही होगा, अन्यथा अंजाम बुरा होगा. ईरान को डील करनी होगी, वरना चीजें बुरी हो जाएंगी.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ