Ronny Yordrix Guanipa Chrinos Arrested: व्हाइट हाउस के पास वेनेजुएला के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया. उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की धमकी देने का आरोप है. डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) और यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था, उसमें कई हथियार मिले हैं.
कौन है ये शख्स?
इस आरोपी की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस के तौर पर हुई है. वो अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू के किनारे खड़ी एक गाड़ी में बैठा था, तभी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों का ध्यान उस पर गया. संदिग्ध व्यवहार देखकर अधिकारी उसके पास पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि बातचीत के दौरान चिरिनोस ने कहा कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने के इरादे से वहां आया था. उसने ये भी दावा किया कि उसे दिमाग कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, जैसे कि ट्रंप को मार दो.
यह भी पढ़ें- अब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली; भारतीयों ने दिया राष्ट्रपति को उपहार
गाड़ी से कई हथियार बरामद
जांच में पता चला कि ये गाड़ी चोरी की थी. तलाशी लेने पर गाड़ी से कई हथियार मिले, जिनमें AR-15 स्टाइल की राइफल, मैक-10 (Mac-10) हथियार और ग्लॉक 43X (Glock 43X) पिस्टल शामिल हैं. DHS के अधिकारियों ने पुष्टि की कि चिरिनोस मार्च 2024 में टेक्सास सीमा के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था. तब उसे US बॉर्डर पेट्रोल ने हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही छोड़ दिया गया था.
सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा खतरों पर चिंता जताई
सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनके एजेंटों ने अपनी ट्रेनिंग और तजुर्बे का इस्तेमाल करते हुए इस खतरनाक स्थिति को संभाला और इसे और बिगड़ने से रोका. प्रवक्ता ने व्हाइट हाउस कैंपस के आसपास हथियारों से लैस लोगों की बढ़ती तादाद और सुरक्षा से जुड़े खतरों पर भी चिंता जताई. एजेंसी ने कहा कि उनके कर्मी राष्ट्रपति और आम जनता की सुरक्षा करते हुए ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.
यह भी पढ़ें- कौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके हैं पाबंदी, ट्रंप ने बनाया और भी पावरफुल
रॉनी पर कई आरोप दर्ज
रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस पर कई आरोप लगाए गए हैं, जिनमें बिना रजिस्ट्रेशन वाले हथियार और गोला-बारूद रखना, प्रतिबंधित खतरनाक हथियार रखना और बिना इजाजत के गाड़ी का इस्तेमाल करना शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ अन्य संबंधित आरोप भी लगाए गए हैं. इस घटना की जांच अभी चल रही है.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 hr agoLIVE: पंजाब में आज परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, 22 दिन पहले हत्या
3 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
4 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
4 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
5 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
16 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
22 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
23 hrs agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines