Man gets 23 teeth extracted and 12 implants in a day: एक शख्स के दांत में दर्द हुआ, वो अपना इलाज करवाने दांत के डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने उसकी जांच के बाद एक दिन में ही एक के बाद एक उसके 23 दांत उखाड़ डाले। हद तो तब हो गई जब दर्द से करहा रहे शख्स के डॉक्टर ने 12 नए दांत लगा भी दिए। लेकिन इसके बाद पीड़ित का दर्द बंद नहीं हुआ।
इंजेक्शन लगाए, दी दवा, फिर भी नहीं रुका दर्द
दर्द की गोलियां, इंजेक्शन और अन्य कई दवा देने के बाद भी शख्स का दर्द बंद नहीं हुआ। लगातार 13 दिन जानलेवा दर्द से परेशान रहने के बाद डर और सदमें से उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मरने वाले की बेटी ने बीते दिनों इस बारे में सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर की हे। अब स्थानीय मेडिकल एसोसिएशन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: बेरहम टीचर! बच्चे की आंख पर डाला स्प्रे, तड़प उठा मासूम, मां ने चुपके से बना लिया वीडियो
एक साथ अमूमन 2 से 3 दांत निकालते हैं डॉक्टर
दरअसल, ये मामला चीन के Yongkang शहर का है। सोशल मीडिया पर इस मामले के तूल पकड़ने पर Yongkang निगम हेल्थ ब्यूरो के अधिकारियों ने कहा कि इस पूरे मामले में पीड़ित और डॉक्टर के बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक डॉक्टर ने कहा कि हम अमूमन 2 से 3 दांत एक साथ निकालते हैं। वहीं, अन्य लोगों ने इस केस में डॉक्टर की गलती बताई है।
कुछ दिन पहले ही खरीदी थी नई कार
चाइनीज मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वाले शख्स की बेटी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में नई कार ली थी। उनके पिता कार को चलाना चाहते थे लेकिन वह उससे पहले ही चल बसे। उन्होंने कहा कि एक साथ 23 दांत निकालना सही नहीं था। वहीं, बताया जा रहा है कि जिस दांत के डॉक्टर से इलाज करवाया गया उसे 5 साल का अनुभव है और उसे रूट कैनाल में स्पेशलाइजेशन है, हालांकि डॉक्टर ने इस केस में अब तक मीडिया में कोई बयान जारी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: अगर नींद का होता ओलंपिक तो इस देश को मिलता ‘गोल्ड मेडल’, जानें कौन से स्थान पर रहता भारत?
ये भी पढ़ें: 100 साल बाद लौटी भेड़िये की ये खतरनाक प्रजाति, वापसी के बाद ले चुका 16 जान
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
10 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
11 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines