हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mali Bus Blast: माली में यात्रियों से भरी बस में IED ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत, 53 घायल

विज्ञापन

Mali Bus Blast: माली में एक बस में जोरदार धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 53 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, धमाका जिहादी हिंसा के गढ़ कहे जाने वाले मोप्ती इलाके में हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, मोप्ती इलाके में शुक्रवार तड़के बांदियागरा और गौंडका के बीच यात्री बस में धमाका हो गया। पुलिस और स्थानीय सूत्रों ने 10 यात्रियों की मौत और कई गंभीर रूप से घायलों की की सूचना दी थी।

अभी पढ़ें – Pakistan: पाकिस्तान के कराची में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 21 लोग जिंदा जले

विज्ञापन

 

स्थानीय बांदियागरा यूथ एसोसिएशन के मौसा हाउससेनी ने कहा कि हमने अभी नौ शवों को क्लिनिक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि माली लंबे समय से एक जिहादी विद्रोह से जूझ रहा है। विद्रोह में अब तक हजारों लोगों की जान गई है, जबकि सैकड़ों लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है।

अभी पढ़ें – पाकिस्तान: कराची में चलती बस में लगी आग,18 लोग जिंदा जले, कई घायल

विज्ञापन

माली मिनुस्मा में संयुक्त राष्ट्र मिशन की एक रिपोर्ट में पाया गया कि एक जनवरी से 31 अगस्त तक आईईडी से 72 लोगों की मौत हुई है। इनमें से अधिकांश सैनिक हैं।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(texashealthagents.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Article.latest_stories

Sponsored Links by Taboola