'छोटे हैं लेकिन डरने वाले नहीं'; चीन जाने के बाद और तीखे हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के तेवर

Maldives President Mohamed Muizzu’s Indirect Jab At India: चीन से लौटे मालदीव के राष्ट्रपति ने अप्रत्यक्ष शब्दों में भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंद महासागर किसी एक देश का नहीं है।

President of Maldives Mohamed Muizzu Addressing An Event

Mohamed Muizzu, President of Maldives

Maldives President Mohamed Muizzu’s Indirect Jab At India in Hindi : भारत और मालदीव के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और उधर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अप्रत्यक्ष रूप से भारत को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा कि हम छोटे हो सकते हैं लेकिन इससे किसी को इस बात का लाइसेंस नहीं मिल जाता कि वह हमें परेशान करे। रिपोर्ट्स के अनुसार मुइज्जू ने यह भी कहा कि हिंद महासागर किसी एक देश का नहीं है। मालदीव किसी देश के बैकयार्ड में नहीं है।

विज्ञापन

मुइज्जू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के डिप्लोमैटिक संबंध तनाव से गुजर रहे हैं और वह खुद चीन के दौरे से वापस आए हैं। ऐसा तब से हो रहा है जब से मालदीव के राजनेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसके लिए तीन मंत्रियों को सात जनवरी को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन

चीन की यात्रा करने गए थे मुइज्जू

मालदीव के राष्ट्रपति हाल ही में पांच दिवसीय यात्रा पर चीन गए थे। यह बयान उन्होंने इसी दौरे को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू अपनी पहली विदेश यात्रा पर चीन गए थे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने मालदीव में पर्यटक भेजने के लिए चीन से अपनी कोशिशें तेज करने की अपील भी की थी।

मालदीव के पर्यटन क्षेत्र पर संकट

दरअसल, भारत के साथ विवाद शुरू होने के बाद मालदीव के पर्यटन क्षेत्र पर बड़ा संकट छाने के आसार बन गए हैं। भारत में विभिन्न क्षेत्रों के सेलेब्रिटीज भी लोगों से छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव का रुख करने के बजाय भारत में ही खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ टूरिज्म की कई वेबसाइट्स ने भी मालदीव के खिलाफ अभियान की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ