Maldives President Mohammed Muizzu said Indian forces leave before May: मालदीव और भारत के बीच शुरू हुआ तनाव का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा लगता है कि मालदीव ने भारत से पूरी तरह संबंध खराब करने का मन बना लिया है। वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के हालिया बयानों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। हाल के उनके कई कदमों से पता चलता है कि वे भारत के साथ संबंध खराब करने चाहते हैं। इस बीच खबर आई है कि मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी 10 मई से पहले हो जाएगी।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बताया कि 10 मार्च को सैनिकों के पहले ग्रुप को वापस भेजा जाएगा। उनका कहना है कि इसपर सहमति बन गई है। मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है और वे पद संभालने के बाद 5 दिवसीय चीन दौरे पर भी गए थे। चीन के प्रति मुइज्जू का झुकाव ही अपने निकट और महत्वपूर्ण पड़ोसी भारत से संबंध खराब करने की वजह है।
ये भी पढ़ें-क्या Paytm की मदद करने जा रहे हैं मुकेश अंबानी? जियो फाइनेंशियल के शेयरों में तेजी
कितने भारतीय सैनिक हैं मालदीव में
मुइज्जू ने कहा कि वह मालदीव के लोगों की स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा करेंगे और उनका देश बाहरी दबाव में नहीं झुकेगा। मुइज्जु ने मालदीव की संसद में भारत पर निशाना साधा है। इसके पहले नवंबर 2023 में उन्होंने भारत से अपने सैनिकों को वापस बुलाने को कहा था। मालदीव सरकार का कहना है कि वहां भारत के 88 सैनिक मौजूद हैं। भारत ने मालदीव की मदद के लिए डॉर्नियर विमान और हेलिकॉप्टर भी दिया था।
सैनिकों को हटाना था मुइज्जू का एजेंडा
सरकार में आने के बाद मुइज्जू का सबसे बड़ा एजेंडा भारत के सैनिकों को वहां से हटाना था। मुइज्जू ऐसा करके एक भू राजनीतिक संदेश भेजना चाहते हैं। इतिहास में अक्सर मालदीव के नए राष्ट्रपति पद संभालने के बाद भारत का दौरा करते हैं लेकिन मुइज्जु ने इस परंपरा को तोड़ दिया। वे पहली यात्री पर तुर्की चले गए। भारत मालदीव की आर्थिक मदद भी करता रहा है। बता दें कि मालदीव में भारत के सैनिक 1988 में पहली बार पहुंचे थे। तब वहां के तत्कालीन राष्ट्रपति ने भारत से कहा था कि उनकी मिलिट्री सरकार को हटाना चाहती है इसलिए भारत अपने सैनिकों को हमारी मदद के लिए भेजे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन कैक्टस के तहत अपनी मिलिट्री को मालदीव भेजा था।
ये भी पढ़ें-Cheapest Flight Ticket: कम से कम कीमत में बुक होगी हवाई टिकट! बस अपना लें ये ट्रिक
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
53 mins agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
11 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
11 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
19 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines