Maldives MP Zahid Rameez controversial remarks PM Modi visit to Lakshadweep: मालदीव और भारत के बीच शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है। भारतीय लोगों की प्रतिक्रिया के बाद मालदीव को होश ठिकाने आ गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद वहां के सांसदों और मंत्रियों ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद मालदीव ने सोचा भी नहीं होगा कि यह उसपर इतना भारी पड़ जाएगा। अब वह इस मामले में अपने कदम पीछे खींचता दिखाई दे रहा है। इससे पहले पीएम मोदी की पोस्ट पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अपने 3 मंत्रियों को मालदीव निलंबित कर चुका है।
मालदीव का यूटर्न इस बात से पता चलता है कि पीएम मोदी की आलोचना करने वाले मालदीव के सांसद ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस सांसद का नाम है जाहिद रमीज। पीएम मोदी ने जब लक्षद्वीप में अपनी यात्री की तस्वीरें पोस्ट करते हुए वहां पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही तो उनपर विवादित टिप्पणी करने वाले मालदीव के नेताओं में सांसद जाहिर रमीज भी थे। लेकिन अब उन्होंने यूटर्न ले लिया है।
ये भी पढ़ें-बाप-बेटी की WhatsApp चैट वायरल, बेटी के मैसेज पर पिता ने कही ऐसी बात, पढ़कर आ जाएगी हंसी
कौन हैं जाहिद रमीज
जाहिद रमीज के ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल के मुताबिक वे जनवरी 2013 से मालदीव सीनेट की प्रोग्रेसिव पार्टी के सदस्य हैं। वे वहां के कैबिनेट मंत्री नहीं हैं और न ही सरकारी अधिकारी हैं। और वहां के विचार व्यक्तिगत हैं।
क्या कहा सांसद ने
सांसद जाहिद रमीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा आदरणीय विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपको सफलता और सकारात्मक कूटनीतिक प्रयासों से भरे वर्ष की शुभकामनाएं।
पहले क्या कहा था
इससे पहले रमीज ने पीएम को लक्षद्वीप दौरे पर निशाना साधते हुए विवाद खड़ा कर दिया था। सांसद ने कहा था कि यह कदम बढ़िया है। हालांकि, हमसे प्रतिस्पर्धा करने का विचार भ्रामक है। वे हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे इतने साफ कैसे हो सकते हैं? कमरों में स्थायी गंध सबसे बड़ी गिरावट होगी।
ये भी पढ़ें-Explainer: भारत-मालदीव विवाद के बीच क्यों कूदा इजराइल, मालदीव के आईना दिखाने के पीछे की वजह?
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
12 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
13 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
15 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines