Maldives Asks India To Withdraw Troops in Hindi : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने यहां से भारतीय सैनिकों की वापसी के लिए डेडलाइन दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अधिकारी 15 मार्च तक मालदीव छोड़ दें। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर चीन गए मुइज्जू हाल ही में बीजिंग से लौटे हैं।
मालदीव में 88 भारतीय सैनिक
राष्ट्रपति कार्यालय के पब्लिक पॉलिसी सेक्रेटरी अब्दुल्ला नाजिम इब्राहिम ने कहा कि भारतीय सेना के अधिकारी मालदीव में नहीं रह सकते हैं। यह राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनके प्रशासन की नीति है। जानकारी के अनुसार मालदीव में फिलहाल भारत के 88 सैनिक मौजूद हैं। मुइज्जू ने यहां राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ते हुए इंडिया आउट अभियान चलाया था।
चीन के मित्र माने जाते हैं मुइज्जू
मुइज्जू ने करीब दो महीने पहले भी भारतीय सैनिकों की वापसी की बात कही थी लेकिन अब उन्होंने इसकी आखिरी तारीख भी बता दी है। इसके पीछे उनका कारण यह सुनिश्चित करना है कि मालदीव की जमीन पर विदेशी सेना की कोई मौजूदगी न रहे। मोहम्मद मुइज्जू को चीन का करीबी माना जाता है और उसके साथ भी भारत के संबंध सामान्य नहीं हैं।
हाई लेवल कोर ग्रुप की मीटिंग
सैनिकों की वापसी पर बातचीत करने के लिए दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय कोर ग्रुप भी गठित किया गया है। इस ग्रुप की पहली बैठक रविवार को मालदीव की राजधानी माले में स्थित विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में हुई। भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर भी इसमें शामिल हुए थे। भारतीय सैनिकों की मालदीव से वापसी मुइज्जू का एक बड़ा चुनावी वादा था।
ये भी पढ़ें: आक्रामक हुआ उत्तर कोरिया, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल
ये भी पढ़ें: कौन हैं विलियम लाई जिन्हें ताइवान ने चुना है नया राष्ट्रपति?
ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क से लेकर बाल्टीमोर तक, डूब रहे US के तटीय शहर
संबंधित खबरें
LIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
2 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
11 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
14 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
16 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
20 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
1 day ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines