Maldives Ex-Minister Says President Muizzu’s Indian Troops Claim Is A Lie : मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने देश में भारतीय सैनिकों को लेकर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के दावे को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दावा कि मालदीव में हजारों की संख्या में भारतीय सैनिक मौजूद हैं, पूरी तरह से गलत है। वह झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। शाहिद ने कहा कि देश में एक भी हथियारबंद विदेशी सैनिक तैनात नहीं है।
अब्दुल्ला शाहिद ने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का यह दावा केवल एक और झूठ था कि मालदीव में हजारों की संख्या में भारतीय सैनिक हैं। वर्तमान सरकार सही आंकड़े नहीं बता पा रही है और यह उसकी अयोग्यता है। देश में एक भी विदेशी सैनिक ऐसा नहीं है जिसकी तैनाती हथियारों के साथ हो। बता दें कि अब्दुल्ला शाहिद हाल ही में मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के अध्यक्ष चुने गए थे।
शासन में पारदर्शिता बहुत जरूरी
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी शासन में पारदर्शिता बहुत जरूरी होती है और सच्चाई को सामने आना ही चाहिए। बता दें कि मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति का चुनाव ही भारत विरोधी एजेंडे पर लड़ा था। उन्होंने यह वादा किया था कि राष्ट्रपति बनने पर वह भारतीय सैनिकों को मालदीव से बाहर कर देंगे। जानकारी के अनुसार मालदीव में वर्तमान समय में लगभग 70 भारतीय सैनिक तैनात हैं। उनके पास एक डॉर्नियर 228 मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट और 2 एलएएच ध्रुव हेलीकॉप्टर हैं।
भारत विरोधी रुख रखते हैं मुइज्जू
बता दें कि राष्ट्रपति बनने के दूसरे ही दिन मोहम्मद मुइज्जू ने भारत सरकार से आधिकारिक अनुरोध करते हुए कहा था कि वह अपने सैनिकों को मालदीव से वापस बुलाए। पिछले साल दिसंबर में मुइज्जू ने दावा किया था कि भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर भारत सरकार के साथ सहमति बन गई है। मुइज्जू का कहना है कि मालदीव में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती है। हालांकि, इस मामले को लेकर कई नेता उनसे सहमत नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: 1953 में हुआ था सूडान में पहला चुनाव, भारत ने करवाई थी तैयारी
ये भी पढ़ें: जर्मनी में भी गांजा लीगल, संसद से मिली अनुमति, कैसे होंगे नियम
ये भी पढ़ें: भारत ही नहीं इन देशों के किसान भी अपना रहे आंदोलन का रास्ता
संबंधित खबरें
LIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
4 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
4 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
5 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
13 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
16 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
16 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
17 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines