Maldives की राजनीति में भूचाल, जा सकती है Mohamed Muizzu की कुर्सी, संसद में आएगा प्रस्ताव

India Maldives Row Latest Update: भारत के साथ पंगा लेना मालदीव को महंगा पड़ता दिख रहा है, क्योंकि मालदीव के राष्ट्रपति की कुर्सी जाने के आसार हैं। विपक्षी दल भड़क गए हैं और उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है।

President Mohammed Moizzu

मालदीव के राष्ट्रपति की कुर्सी पर खतरा मंडरा गया है, कयोंकि उन्हें हटाने की मांग की जा रही है।

India Maldives Row Latest Update: मालदीव की राजनीति में भूचाल आ गया है। देश को भारत से पंगा लेना महंगा पड़ रहा है, क्योंकि मालदीव में सरकार गिरने का खतरा मंडरा गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू की कुर्सी जाने के आसार हैं, क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाने की मांग उठने लगी है। विपक्ष ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की है, जिसमें राष्ट्रपति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। विपक्ष नेता अली अजीम का आरोप है कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। जब विवाद हुआ तो अपने देश का सम्मान नहीं बचाया। विवाद का सही तरीके से समाधान भी नहीं किया। वे अपनी जिम्मेदारी का वहन करने में फेल हुए हैं, इसलिए उन्हें हटाया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सांसदों से अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील

अली अजीम ने घोषणा की है कि जल्दी ही संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया जाएगा। सभी सांसद इस अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करें। वहीं सूत्रों के मुताबिक, अगर अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ तो सरकार गिर जाएगी। इससे मालदीव की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ सकता है। मालदीव का टूरिज्म बिजनेस भी प्रभावित होगा, क्योंकि भारत से काफी टूरिस्ट मालदीव घूमने आते हैं। यहां कई-कई दिन बिताते हैं, लेकिन विवाद के चलते भारतीय अब सोशल मीडिया पर मालदीव का बहिष्कार करने लगे हैं। इससे दुनियाभर के टूरिस्टों में मालदीव की इमेज खराब होगी। बिजनेस डील्स पर भी विवाद का असर पड़ सकता है। राष्ट्रपति मुइज्जू चीन के 5 दिवसीय दौरे पर चले गए हैं, जबकि उन्हें विवाद को पहले सुलझाना चाहिए था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Today (@indiatoday)

विज्ञापन

यह है मालदीव के साथ विवाद की वजह?

बता दें कि मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थीं। PM मोदी ने गत 4 जनवरी को अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स ने कमेंट किया कि अब भारतीयों को मालदीव नहीं, लक्षद्वीप जाना चाहिए। वह मलदीव जैसा ही खूबसूरत हैं। प्रधानमंत्री ने भी अपनी पोस्ट में भारतीयों से लक्षद्वीप जाने की अपील की थी। इस पोस्ट को पढ़कर, तस्वीरें देखकर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने आपत्तिजनक ट्वीट किए। शिउना ने इजराइल को जोड़ते हुए PM मोदी को टारगेट किया। उन्होंने लक्षद्वीप का भी मजाक उड़ाया। मालदीव के नेता मालशा शरीफ़ और महज़ूम माजिद ने भी ट्वीट किए। इस पर भारत ने नाराजगी जताई। कुछ सख्त कदम भी उठाए। विवाद होते देख मालदीव सरकार ने मंत्री शिउना को निलंबित कर दिया, लेकिन विवाद नहीं सुलझा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ