Maldives enforces generational tobacco ban: किसी खूबसूरत स्थान पर, खुले में किसी को सिगरेट पीते देख कई लोग निराश होते होंगे लेकिन अब एक देश ने सिगरेट को लेकर नया नियम बना दिया है. पूरे देश में सिगरेट पीने पर पाबंदी लगा दी गई है. हालांकि यह नियम सभी पर लागू नहीं किए गए हैं. मालदीव ने सिगरेट पीने संबंधी नियम बनाकर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी हैं.
मालदीव ने 1 नवंबर से सिगरेट को लेकर नया नियम लागू कर दिया है. इसके मुताबिक, 2007 या उसके बाद जन्मे लोगों के लिए तंबाकू के सेवन और बिक्री पर रोक लगा दी है. इस तरह मालदीव पहला देश बन गया है, जिसने अपने यहां पीढ़ी के अनुसार सिगरेट या तंबाकू संबंधी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया है.
मालदीव के स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे व्यक्तियों पर मालदीव में तंबाकू उत्पादों की खरीद, उपयोग या बिक्री पर प्रतिबंध है. इस तरह की जीवनशैली की आदतें मालदीव में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे रही हैं. इससे होने वाले नुकसान में सुधार लाने, स्वास्थ्य की देखभाल में होने वाले खर्च में कटौती करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.
नियम में क्या है?
नियम के मुताबिक, 2007 या उसके बाद जन्मे लोग ना तो तंबाकू उत्पादों का उपयोग कर सकते हैं और ना ही उसे खरीद सकते हैं. आदेश में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति की उम्र को लेकर कोई संदेह है तो पहले उसके कागजात देखकर यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि नियम के मुताबिक वह सिगरेट खरीदने या इसके इस्तेमाल करने लायक है या नहीं. आदेश में यह भी कहा गया है कि यह प्रतिबंध सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों पर लागू होता है और खुदरा विक्रेताओं को बिक्री से पहले उम्र सत्यापित करना अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें: मालदीव समेत 5 देशों के क्यों पानी में डूबने का खतरा! क्या है इसकी वजह
यह नियम देश के नागरिकों और पर्यटकों पर भी लागू होता है. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है. नियम के अनुसार, किसी नाबालिग व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचने पर 50,000 रुफिया (2 लाख 84 हजार रुपये) का जुर्माना है, जबकि वेप उपकरणों का उपयोग करने पर 5,000 रुफिया (28 हजार रुपये) का जुर्माना है.
संबंधित खबरें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
43 mins agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
5 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
5 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
8 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
10 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
11 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
12 hrs agoLIVE: रामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
13 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
14 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines